back to top

ट्रंप ने इजराइल के खिलाफ जांच को लेकर अंतरराष्ट्रीय अपराध कोर्ट पर प्रतिबंध लगाए

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के खिलाफ जांच को लेकर अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत (आईसीसी) पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर किए। अमेरिका और इजराइल अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत को मान्यता नहीं देते हैं। अक्टूबर 2023 में इजराइल के खिलाफ हमास के हमले के बाद गाजा में जवाबी सैन्य कार्रवाई को लेकर कथित युद्ध अपराधों के लिए आईसीसी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

इजराइली सेना की जवाबी कार्रवाई में बच्चों सहित हजारों फलस्तीनियों की मौत हुई थी। ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में आईसीसी पर अमेरिका और उसके करीबी सहयोगी इजराइल को निशाना बनाकर अवैध तथा निराधार कार्यवाही करने और नेतन्याहू और उनके पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के खिलाफ बेबुनियाद गिरफ्तारी वारंट जारी करके अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है। आदेश में कहा गया है कि अमेरिका या इजराइल, आईसीसी के अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं। इसमें यह भी कहा गया कि आईसीसी ने दोनों देशों के खिलाफ कार्रवाई का खतरनाक कदम उठाया है।

आदेश में कहा गया है कि अमेरिका आईसीसी पर ठोस प्रतिबंध लगाएगा। ट्रंप की ओर यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब नेतन्याहू वाशिंगटन के दौरे पर हैं। इजराइली राष्ट्रपति और ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में वार्ता की और नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद) में सांसदों के साथ बैठक की।

RELATED ARTICLES

केंद्र ने लॉरेंस ऑफ पंजाब सीरीज पर रोक लगाने का किया अनुरोध

नयी दिल्ली। जी5 ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि केंद्र सरकार ने उससे अनुरोध किया है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई...

श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, सतीश ने बढ़ाया जिले का मान

ललितपुर, जिला संवाददाता। श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक...

ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला,एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, चाहे बैलेंस कितना भी नेगेटिव हो

2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत ₹200 तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य SMS उपभोक्ता हित सर्वोपरि भीषण गर्मी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं 16 मई को रखेंगी वट सावित्री व्रत

इस दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता हैलखनऊ। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और श्रद्धा से भरे व्रतों...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

462वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत सीबी गुप्ता बीएसएस महाविद्यालय, चन्द्रावल,...

प्राकृतिक तत्वों का समावेश अत्यंत सराहनीय है : राजीव रावत

बुलबुल के सुरों में रंगों की उड़ान टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक समापन, प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया।लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा स्टेट शाखा...

एप्रोच एंटरटेनमेंट ने शुरू किया सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स

इंटेंसिव और जॉब-ओरिएंटेड कोर्स आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगालखनऊ। एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस अकादमी ने सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स की शुरूआत की...

विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन

सम्मेलन का उद्देश्य समाज में ब्राह्मण गौरव को स्थापित करनालखनऊ। विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन बोध संस्थान गोमती नगर में किया गया। जिसमें प्रमुख...

महिलाएं अपने रिश्तों व अधिकारों को पाने के लिए जासूसी एजेंसियों का सहारा लें : तान्या पुरी

डिटेक्टिव डायरीज जासूसी के पीछे का कानून का आयोजन आज होटल क्लार्क अवध में लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ ने एक दिलचस्प सेशन, डिटेक्टिव डायरीज जासूसी...