back to top

ट्रंप ने कनाडा, मेक्सिको और चीन पर लगाया शुल्क तो उत्तरी अमेरिकी पड़ोसियों ने भी की जवाबी कार्रवाई

पाम बीच (अमेरिका). अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर कड़े शुल्क लगाने संबंधी एक आदेश पर शनिवार को हस्ताक्षर किए जिसके तत्काल बाद देश के उत्तरी अमेरिकी पड़ोसियों की जवाबी कार्रवाई से व्यापार युद्ध की आशंका प्रबल हो गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा किए अपने पोस्ट में कहा कि ये शुल्क अमेरिकियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। ट्रंप ने तीनों देशों पर फेंटेनाइल (दर्द निवारक दवा) के अवैध निर्माण एवं निर्यात पर अंकुश लगाने तथा कनाडा और मेक्सिको पर अमेरिका में अवैध आव्रजन को रोकने का दबाव डाला।

ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार अभियान में इन देशों पर शुल्क लगाने की बात कही थी और इस दिशा में कदम उठाकर उन्होंने अपना एक वादा तो पूरा कर दिया है लेकिन इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल होने की आशंका है। ये शुल्क लगाने से मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका है और इससे मतदाताओं का इस बात में भरोसा खत्म हो सकता है कि ट्रंप अपने वादे के अनुसार किराने का सामान, गैसोलीन, आवास, आटोमोबाइल और अन्य वस्तुओं की कीमतें नीचे ला सकते हैं। ट्रंप ने चीन से सभी प्रकार के सामान के आयात पर 10 प्रतिशत और मेक्सिको एवं कनाडा से आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने के लिए आर्थिक आपातकाल की घोषणा की तथा कनाडा से आयातित तेल, प्राकृतिक गैस और बिजली समेत ऊर्जा पर 10 प्रतिशत की दर से कर लगाया जाएगा।

इस कार्रवाई से अमेरिका और उसके दो सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों मेक्सिको और कनाडा के साथ आर्थिक गतिरोध पैदा हो गया है। ट्रंप के इस कदम के बाद मेक्सिको के राष्ट्रपति ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए शुल्क लगाने का आदेश दिया। कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका देश 155 अरब डॉलर तक के अमेरिकी आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाएगा। चीन ने ट्रंप के इस कदम पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी शराब और फलों के 30 अरब डॉलर के व्यापार पर कनाडाई शुल्क मंगलवार से उसी समय लागू हो जाएगा, जब अमेरिकी शुल्क प्रभावी होंगे।

उन्होंने कहा, इसका अमेरिकी लोगों पर वास्तव में असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप किराने का सामान और अन्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ जाएंगी। ट्रूडो ने उन कनाडाई लोगों के विचारों को व्यक्त किया जिन्हें लग रहा है कि उनके पड़ोसी एवं दीर्घकालिक सहयोगी अमेरिका ने उन्हें धोखा दिया। उन्होंने अमेरिकियों को याद दिलाया कि कनाडाई सैनिकों ने अफगानिस्तान में उनके साथ लड़ाई लड़ी थी और कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग से लेकर कैटरीना तूफान तक असंख्य संकटों से निपटने में उनकी मदद की थी।

ट्रूडो ने कहा, व्हाइट हाउस द्वारा आज की गई कार्वाई ने हमें एक साथ लाने के बजाय अलग कर दिया है। वहीं मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने कहा कि उन्होंने अपने अर्थव्यवस्था सचिव को जवाबी कार्वाई करने का निर्देश दिया है जिसमें मेक्सिको के हितों की रक्षा के लिए शुल्क लगाना और अन्य कदम उठाना शामिल हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, हम व्हाइट हाउस के इस आरोप को पूरी तरह अस्वीकार करते हैं कि मेक्सिको सरकार का आपराधिक संगठनों के साथ गठजोड़ है। हम अपने क्षेत्र में दखल देने की हर मंशा का विरोध करते हैं।

RELATED ARTICLES

केंद्र ने लॉरेंस ऑफ पंजाब सीरीज पर रोक लगाने का किया अनुरोध

नयी दिल्ली। जी5 ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि केंद्र सरकार ने उससे अनुरोध किया है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई...

श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, सतीश ने बढ़ाया जिले का मान

ललितपुर, जिला संवाददाता। श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक...

ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला,एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, चाहे बैलेंस कितना भी नेगेटिव हो

2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत ₹200 तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य SMS उपभोक्ता हित सर्वोपरि भीषण गर्मी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं 16 मई को रखेंगी वट सावित्री व्रत

इस दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता हैलखनऊ। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और श्रद्धा से भरे व्रतों...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

462वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत सीबी गुप्ता बीएसएस महाविद्यालय, चन्द्रावल,...

प्राकृतिक तत्वों का समावेश अत्यंत सराहनीय है : राजीव रावत

बुलबुल के सुरों में रंगों की उड़ान टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक समापन, प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया।लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा स्टेट शाखा...

एप्रोच एंटरटेनमेंट ने शुरू किया सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स

इंटेंसिव और जॉब-ओरिएंटेड कोर्स आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगालखनऊ। एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस अकादमी ने सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स की शुरूआत की...

विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन

सम्मेलन का उद्देश्य समाज में ब्राह्मण गौरव को स्थापित करनालखनऊ। विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन बोध संस्थान गोमती नगर में किया गया। जिसमें प्रमुख...

महिलाएं अपने रिश्तों व अधिकारों को पाने के लिए जासूसी एजेंसियों का सहारा लें : तान्या पुरी

डिटेक्टिव डायरीज जासूसी के पीछे का कानून का आयोजन आज होटल क्लार्क अवध में लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ ने एक दिलचस्प सेशन, डिटेक्टिव डायरीज जासूसी...