back to top

टीआरपी घोटाला : रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सीईओ गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विकास खानचंदानी को कथित टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स) घोटाले के सिलसिले में रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खानचंदानी को पुलिस की अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) ने यहां उनके आवास से गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने कहा कि उन्हें रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (बार्क) ने कुछ चैनलों द्वारा टीआरपी में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए हंसा रिसर्च एजेंसी के जरिए शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने कथित घोटाले की जांच शुरू की थी। टीआरपी में कुछ घरों में मशीनों को लगाकर दर्शकों की संख्या का पता लगाया जाता है। इसकी रेटिंग विज्ञापन देने वालों को आकर्षित करने के लिए अहम होती है।

बार्क ने कुछ घरों में टीवी के दर्शकों की संख्या रिकॉर्ड करने वाले बैरोमीटर लगाने और उनकी देख-रेख करने का जिम्मा हंसा को दिया हुआ है। आरोप है कि जिन कुछ घरों में बैरोमीटर लगाए गए थे, उनमें से कुछ परिवारों को रिश्वत देकर टीवी पर कुछ विशेष चैनल चलाने के लिए कहा गया ताकि उनकी टीआरपी बढ़े।

हाल में दायर किए गए आरोप पत्र में पुलिस ने आरोप लगाया है कि हंसा के एक अधिकारी ने बैरोमीटर वाले घरों को टीवी पर बॉक्स सिनेमा, फक्त मराठी, महा मूवी और रिपब्लिक टीवी चलाने के लिए पैसे दिए हैं। रिपब्लिक टीवी ने कुछ भी गलत करने की बात से इनकार किया है। पुलिस इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...