back to top

तृणमूल की तुष्टिकरण, वोटबैंक की राजनीति ने राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला : योगी

मालदा (पश्चिम बंगाल)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए उन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और वोट बैंक की राजनीति के लिए अवैध प्रवासियों को राज्य में आने की अनुमति देकर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया।

आदित्यनाथ ने वादा किया कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो गो तस्करी को एक दिन के भीतर रोक दिया जाएगा। मालदा जिले के गज़ोले में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने दावा किया कि कभी देश की अगुवाई करने वाला पश्चिम बंगाल अराजक स्थिति का सामना कर रहा है। आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि राज्य में लव जिहाद की घटनाएं हो रही हैं लेकिन तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार उन्हें रोकने में नाकाम रही है।

आदित्यनाथ ने कहा, वोट बैंक की खातिर तुष्टीकरण की राजनीति ने न केवल पश्चिम बंगाल, बल्कि देश की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया है। टीएमसी सरकार को शरणार्थियों को नागरिकता मिलने से समस्या है, लेकिन राज्य में अवैध प्रवासियों के आने से कोई दिक्कत नहीं है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में ‘जय श्रीराम’ का नारे लगाने की अनुमित नहीं है। राज्य के लोग उनकी धार्मिक भावनाओं से खेलने के लिएै टीएमसी को मुंह तोड़ जवाब देंगे।

उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में जय श्री राम का नारा लगाने की अनुमति नहीं है, लेकिन लोग इसे जारी नहीं रखेंगे। बंगाल में लव जिहाद की घटनाएं हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में, हमने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक कानून बनाया है लेकिन टीएमसी सरकार गाय की तस्करी और लव जिहाद , दोनों को रोकने में विफल रही है। उन्होंने कहा, अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता में आती है तो हम 24 घंटे में गाय की तस्करी रोकेंगे। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्य विधानसभा के लिए 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में चुनाव होने हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...