back to top

उप्र में कोरोना की जांच में पारदर्शिता हो, सच्चाई छिपाना घातक होगा: प्रियंका

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस जांच की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि इस मामले में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए क्योंकि आंकड़ा और सच्चाई छिपाना घातक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार को पूरी स्थिति की सही जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए ताकि जनता और प्रशासन कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर लड़ सके।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने ट्वीट किया, उप्र में जांच को लेकर काफी लोग चिंताएं व्यक्त कर रहे हैं। कोरोना से लड़ाई में पारदर्शिता बड़े काम की चीज है। सर्व समाज और सरकार मिलकर ही इस महामारी को शिकस्त दे सकते हैं। उन्होंने दावा किया, पूरी दुनिया मान चुकी है कि ढंग से और ज्यादा से ज्यादा जांच करना ही कोरोना के रोकथाम की कुंजी है। उप्र सरकार ने दो दिनों से जांच की संख्या बताना बंद कर दिया है।

प्रियंका ने कहा कि जांच को लेकर पूरी तरह तरह पारदर्शिता होनी चाहिए ताकि जनता को जानकारी मिले और समाज एवं प्रशासन इस महामारी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ पाएं। उन्होंने कहा, आंकड़े और सच्चाई छिपाने से यह समस्या और घातक हो जाएगी। उप्र सरकार को यह जल्द से जल्द से समझना होगा। प्रदेश के किस लैब में कितनी जांच हो रही है, सभी लैब कि प्रतिदिन जांच की क्षमता क्या है, यह आंकड़ा जनता के समक्ष रखना जरूरी है।

उनके मुताबिक उत्तर प्रदेश में जांच पूल टेस्टिंग (एकसाथ कई नमूनों की जांच) नियमों का पालन करते हुए होनी चाहिए और पूरी सावधानी बरती जानी चाहिए। प्रियंका ने यह भी कहा, पृथक-वास केंद्रों में विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी है। पृथक-वास की अवधि पूरी करके जाने वालों की दोबारा जांच को लेकर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...