back to top

आठ IAS व छह PCS के तबादले, देखें लिस्ट-

विशेष संवाददाता लखनऊ। राज्य सरकार ने आठ आईएएस व छह पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। लखनऊ नगर निगम के दो अपर नगर आयुक्तों को नाराजगी के चलते प्रतीक्षारत कर दिया गया है। इसको मेयर और नगर आयुक्त के बीच हुए विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसके अलावा सेवानिवृत्त आईएएस अफसर अरविंद कुमार उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वह प्रमुख सचिव गृह और एसीएस ऊर्जा जैसे पदों पर रह चुके हैं और अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास के पद से रिटायर हुए थे।

आईएएस अफसरों की लिस्ट

आईएएस अफसरों में आनंद कुमार सिंह द्वितीय विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण से प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ, कुणाल सिलकू प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ से विशेष सचिव श्रम, प्रेम प्रकाश सिंह विशेष सचिव श्रम से विशेष सचिव राजस्व बनाए गए हैं। राकेश कुमार मिश्रा विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग से प्रबंध निदेशक जल निगम (नगरीय) लखनऊ, रविंद्र सचिव नगर विकास विभाग को प्रबंध निदेशक जल निगम (नगरीय) का दिया गया अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया। वह सचिव नगर विकास बने रहेंगे। रीना सिंह स्टाफ आफिसर अध्यक्ष राजस्व परिषद से कुल सचिव डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, श्रीहरि प्रताप शाही विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक, उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्तरीय नोडल एजेंसी से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा और संदीप कौर विशेष सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से निदेशक महिला कल्याण बनाई गई हैं।

पीसीएस अफसरों की लिस्ट

पीसीएस अफसरों में अभय पांडेय अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ से प्रतीक्षारत व पंकज सिंह अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ से प्रतीक्षारत किए गए हैं। ललित कुमार जीएम चीनी मिल से अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ, पंकज श्रीवास्तव एसडीएम लखीमपुर खीरी से अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ, मनोज सागर सिटी मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद से एडीएम (एफआर) बहराइच व संगीता देवी एसडीएम मेरठ से सिटी मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद बनाई गई हैं।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...