back to top

दीपिका की फिल्म छपाक का ट्रेलर हुआ आउट, देखें वीडियो

मुंबई।बॉलीवुड में अक्सर बड़ी बड़ी हस्तियों की जीवनी बनती है लेकिन इस बार एक ऐसी जीवनी बनी है जिसको देख कर आपके होश उड़ जायेंगे। निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म छपाक जो कि एक एसिड अटैक विक्टिम पर आधारित है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एसिड अटैक सरवाईवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाते दिखाई देंगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण के करेक्टर का नाम मालती है। ट्रेलर की शुरुआत निर्भया मामले से होती हैं जहां रिपोर्टर यह कहते हुए दिख रही है कि मालती की कहानी लोगों तक पहुंचाना और भी जरूरी हो गया है।

दरअसल, छपाक ट्रेलर में मालती का पूरा संघर्ष दिखाया गया है जो कि तेजाब हमले की शिकार हर लड़की को करना पड़ता है। छपाक ट्रेलर के आखिर में मालती बनीं दीपिका कहती हैं- उन्होंने मेरी सूरत बदली है मेरा मन नहीं। दीपिका का ये डायलॉग रोंगटे खड़े कर देता है। दीपिका पादुकोण ने इस रोल के लिए अपनी जान लगा दी है।

वहीं, दीपिका को पहली बार ऐसा किरदार निभाते हुए देखना काफी दिलचस्प है। सोशल मीडिया पर छपाक का ट्रेलर के आने के बाद से ही #ChhapaakTrailer टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ है। इतना ही नहीं दीपिका को इस अंदाज में देख फैंस कह रहे हैं कि ऐसी फिल्में हिंदी सिनेमा में बनाए जाने की जरुरत है। फैंस दीपिका की इस फिल्म को अभी से सुपरहिट और साल 2020 की बेस्ट फिल्म बता रहे हैं।

बता दें, 25 मार्च को दीपिका ने छपाक फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था जो लोगों का काफी पसंद आया था। जिसके बाद लोगों को छपाक ट्रेलर देखने की बेचैनी बढ़ गई थी। बता दें, छपाक की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली में ही की गई है। फिल्म के सेट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका की ये पहली फिल्म है। बता दें यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नौवें तीन दिवसीय आम महोत्सव का किया उद्घाटन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नौवें तीन दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया और 'आम महोत्सव 2026'...

यह केवल कलयुग नहीं, छलयुग है, इस धोखे के दौर में सतर्क रहें : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

राममंदिर दान चोरी का मामला: SIT मंदिर ट्रस्ट के पिछले 5 साल के खातों का दोबारा ऑडिट करेगी अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर में दान...

व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर तेज किए हमले,बोले- लक्ष्य पूरे होने तक युद्ध जारी रहेगा

मॉस्को। रूसी तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेन के लगातार हमलों से देश में संकट गहराने के बावजूद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि...

ग्रीन नैनो तकनीक टमाटर को लंबे समय तक ताज़ा रखने में हो सकती है कारगर

लखनऊ: भारत में हर साल बड़ी मात्रा में टमाटर कटाई के बाद खराब हो जाते हैं। टमाटर की शेल्फ लाइफ (ताज़ा रहने की अवधि)...

योगिनी एकादशी 10 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। जुलाई के महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ का महीना 30 जून से शुरू होगा। इसी...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विविध शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा 16वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में, राजभवन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय...

चातुर्मास पूर्व जैन मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

श्रीजी पूजन, गुरु अर्चना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगालखनऊ। आगामी चातुर्मास से पूर्व नगर में जैन समाज द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों...

कोलकाता और बेंगलुरु के ताजे फूलों से सजेगा श्याम दरबार

9 को मनाया जाएगा श्री खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सवलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आगामी 9 जुलाई को...

अस्सी प्रतिशत साहित्यकार अपनी हिंदी अपनी जेब में रखकर चलते हैं : व्योमा मिश्रा

बालकथाओं का फ्रÞेंच से हिंदी में अनुवाद कियालखनऊ। व्योमा मिश्रा एक मानी हुई साहित्यकार, अनुवादक और स्थापित सृजनात्मक एडिटर और प्रूफ-रीडर हैं और लंबे...