back to top

बिहार में दर्दनाक हादसा, खड़ी ट्रक से भिड़ी एसयूवी कार, सात लोगों की मौत  

सासाराम। बिहार के रोहतास जिले में बुधवार को तड़के एक एसयूवी के सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर ट्रक से टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

शिवसागर थाना अध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के शिवसागर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर सुबह करीब चार बजे हुई।

एसयूवी पर सवार बिहार के कैमूर जिले के निवासी उक्त परिवार के सदस्य पड़ोसी राज्य झारखंड के रजरप्पा मंदिर से लौट रहे थे। चालक के अलावा, एसयूवी में 11 अन्य लोग सवार थे। पुलिस ने तेज गति के कारण चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने की आशंका जताई है। मृतकों की पहचान राजमती देवी (55), उनकी बेटी सोनी कुमारी (35), उनके दामाद अरविंद शर्मा (40), उनके पोते आदित्य कुमार (8) और रिया कुमारी (9) के रूप में की गई।

गोसाई ने बताया कि दुर्घटना में अरविंद की दो भतीजी तारा कुमारी (22) और चांदनी कुमारी (15) की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े— पांच करोड़ देने की मेरी औकात नहीं, बसपा से निकाले जाने पर इमरान मसूद ने किया तीखा प्रहार

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...