back to top

ट्रेनों में मिलेंगे राज्यों के पारंपारिक भोजन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, पढ़ें और क्या है ख़ास ?

रूपक सान्याल लखनऊ। भारत में हर रोज करोड़ों की संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। हालांकि ट्रेन यात्रियों को सबसे ज्यादा शिकायत ट्रेन में मिलने वाले खाने और ट्रेनों के लेटलतीफी को लेकर होती है। अच्छा खाना न मिलने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी होती है। लेकिन भारतीय रेलवे अब लोगों की इस परेशानी को पूरी तरह से खत्म करने जा रहा है। रेल यात्रा के दौरान अब यात्री जिस क्षेत्र से गुजरेंगे उस क्षेत्र का स्थानीय खाना परोसा जाएगा। रेल मंत्रालय ने इसके लिए मंजूरी दे दी है।

IRCTC ट्रेन में खाने के मेन्यू में नए साल पर बदलाव करने जा रही है। यात्री अब ट्रेनों में लोकल फूडका भी लुत्फ उठा सकेंगे। रेलवे यात्रियों के लिए दही-चूड़ा, मक्के की रोटी और साग के साथ लिट्टी-चोखा उपलब्ध कराएगा। पूर्व मध्य रेलवे की सभी ट्रेनों में यह सुविधा लागू की जाएगी। हालांकि यह सुविधा उन्हीं ट्रेनों में शुरू की जाएगी, जिसमें पैंट्री की सर्विस है।

IRCTC की ओर से शुरू की गई यह सुविधा सबसे पहले राजधानी एक्सप्रेस में शुरू की जाएगी। इसके बाद अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों में वैशाली सुपरफास्ट बांद्रा सुपरफास्ट, बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट, संपर्क क्रांति सुपरफास्ट, पुरबिया एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार आईआरसीटीसी के ईस्टजोन के महाप्रबंधक जफर आजम ने बताया कि इस सुविधा से स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से लोग अपने मनपसंद भोजन को आसानी से मंगा सकेंगे।

यात्रियों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन परोसा जा रहा है। आने वाले समय में मांस, भात और मछली-चावल की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को पौष्टिक भोजन देने के साथ ही स्थानीय फूड को भी बढ़ावा दिया जाएगा। स्टॉपेज वाले स्टेशनों पर लोकल फूड को जगह दी जाएगी। साथ ही गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार फूड मेन्यू में बदलाव समय-समय पर किया जाएगा।

रेलवे की पैंट्रीकार में भी होगा लोकल फूड आईआरसीटीसी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ट्रेनों के पैंट्रीकार में प्रसिद्व लोकल फूड को शामिल किया जाएगा। वहीं स्टेशनों पर लोकल भोजन और नाश्ता भी उपलब्ध होगा। इससे स्थानीय व्यंजनों को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार का अवसर मिलेगा।

महाप्रबंधक ने जानकारी दी कि भोजन का रेट इस आधार पर तय किया जाएगा कि गरीब यात्रियों के जेब पर ज्यादा भार न पड़े। साथ ही भोजन का रेट, प्रोडक्ट के गुणवत्ता और अन्य चीजों के आधार पर तय किया जाएगा। यात्री अगर ट्रेन से दिल्ली से यूपी होते हुए बिहार की तरफ जा रहे हैं। यूपी-बिहार के स्पेशल स्थानीय फूड आॅर्डर कर सकते हैं।यात्रियों को बेहतर और क्षेत्रीय भोजन उपलब्ध कराने के लिए आईआरसीटीसी ने यह नयी पहल शुरू की है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने आईआरसीटीसी को अपने मेन्यू में कुछ बदलाव करने के लिए छूट दे दी है।

कुछ जगहों पर यह सुविधा शुरू भी हो गई है। IRCTC ने क्षेत्रीय व्यंजन के साथ मौसमी और त्योहार के समय मिलने वाले स्पेशल खाने की भी व्यवस्था की है। अब हर बड़े स्टेशन और वहां का क्षेत्रीय फूड तो मिलेगा ही, साथ में उस क्षेत्र की वस्तुएं भी मिलेंगी जिसके लिए अलग से स्टाल लगाए जाएंगे। यहीं नहीं, अगर कोई शुगर की बीमारी से ग्रसित है तो उसके लिए शुगर फ्री भोजन, बच्चों का आहार, बाजरा आधारित व्यंजन सहित स्वास्थ्यवर्धक खाने की भी व्यवस्था की जाएगी।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...