back to top

उप्र में कोविड-19 संक्रमण के कुल 4,511 मामले, अब तक 112 की हुई मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या सोमवार को बढ़कर 4511 हो गई। इस संक्रमण की वजह से अबतक राज्य में 112 लोगों की मौत हुई है। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, प्रदेश में कोरोना वायरस के सक्रिय संक्रमण के 1763 मामले हैं। कुल 2,636 लोग उपचारित हो चुके हैं यानी सक्रिय संक्रमण के आंकडे से करीब 900 अधिक लोग उपचारित हुए हैं।

संक्रमण के कुल मामले 4,511 हैं और 112 लोगों की अब तक इस संक्रमण से मौत हुई है। प्रसाद ने बताया कि रविवार को 6,247 नमूनों की जांच की गई है। पिछले कुछ दिनों से छह हजार से अधिक नमूनों की रोजाना जांच की जा रही है। पूल टेस्टिंग (एक साथ कई नमूनों को मिलाकर की गई जांच) में रविवार को 512 पूल लगाए गए और इनमें से 46 पूल पॉजिटिव निकले।

उन्होंने बताया कि 1,978 लोगों का अस्पतालों में (पृथक वार्ड) इलाज चल रहा है जबकि 10601 को पृथकवास केंद्रों में रखा गया है। अब तक 65 लाख पांच हजार से अधिक घरों में तीन करोड़ 23 लाख से अधिक लोगों का सर्वेक्षण किया गया और लक्षण पाए जाने पर उन्हें जांच की सलाह दी गई है।

प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में प्रवासी कामगार लगातार आ रहे हैं। अगर जांच के बाद बाद वे लक्षणरहित हैं तो उन्हें 21 दिन के लिए घर में ही पृथकवास में रखा जा रहा है। अगर लक्षण हैं तो जांच कराकर सात दिन के लिए पृथकवास केंद्र पर रखा जाता है और पुन: परीक्षण में निगेटिव पाए जाने पर 14 दिन के लिए घर पर पृथकवास में रखा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रवासी कामगारों और श्रमिकों की निगरानी में ग्राम निगरानी और मोहल्ला निगरानी समितियां पूरी मजबूती से कार्य कर रही हैं और सुनिश्चित कर रही हैं कि प्रवासी घरों पर ही रहें।

प्रमुख सचिव ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने चार लाख 11 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों का सर्वेक्षण किया है और 466 लोगों में कोरोना वायरस से जुडे कोई ना कोई लक्षण पाए गए। उनके नमूने लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप का लगातार उपयोग हो रहा है और स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष से अब तक 17, 447 लोगों के फोन किया गया है। इनमें से 109 लोगों को पृथकवास में रखा गया है जबकि 18 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। उन्हें अस्पतालों में दाखिल कराया गया। इनमें से चार लोग पूर्णतया उपचारित हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में बना अवैध स्टोर सील, बीकेटी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। गोमती नगर के होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में अवैध तरीके से निर्मित किये गये स्टोर को एलडीए ने मंगलवार को...

चन्द्रभानु गुप्त का जीवन त्याग, समर्पण व मूल्यों की राजनीति का प्रेरणास्रोत : महाना

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि किसी महापुरुष के नाम पर दिया जाने वाला सम्मान उनके त्याग,...

यूपीएसएसएससी में वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू

एक बार पंजीकरण के बाद बार-बार आवेदन की जरूरत नहीं, पीईटी स्कोर तीन वर्ष तक रहेगा मान्य लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी...