back to top

कल भारत के लिए ऐतिहासिक दिन होगा, अयोध्या हवाई अड्डे का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

नयी दिल्ली। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि कल का दिन अयोध्या हवाई अड्डे के उद्घाटन के साथ देश के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या में हवाई अड्डे का दूसरे चरण में व्यापक विस्तार किया जाएगा और रनवे की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में 6,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने अयोध्या हवाई अड्डे का शनिवार को उद्घाटन करेंगे। सिंधिया ने एक साक्षात्कार में कहा कि अयोध्या हवाई अड्डे से कनेक्टिविटी आने वाले दिनों में बढ़ेगी।

उन्होंने कहा, देशभर में नागर विमानन क्षेत्र के लिए व्यापक क्षमता है और विशेष रूप से अयोध्या के लिए भी ऐसा है जो हमारे दिलों में धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से बसी है। सिंधिया के अनुसार, दूसरे चरण में हवाई अड्डा परियोजना का व्यापक विस्तार किया जाएगा और इसे 6,500 वर्ग मीटर क्षेत्र से बढ़ाकर 50,000 वर्ग मीटर का किया जाएगा। उन्होंने कहा, हम रनवे की लंबाई बढ़ाकर 3,750 मीटर कर रहे हैं जो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पर्याप्त है।
अयोध्या में अत्याधुनिक हवाई अड्डे का पहला चरण।,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6,500 वर्गमीटर होगा, जो सालाना लगभग 10 लाख यात्रियों की सेवा करने के लिए तैयार रहेगा।

सिंधिया ने कहा, कल जब प्रधानमंत्री अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे तो यह दिन न केवल नागर विमानन के लिए, न केवल अयोध्या शहर के लिए, न केवल उत्तर प्रदेश के लिए, न केवल भारत के लिए बल्कि उन सभी लोगों के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है जो हिंदुत्व के प्रति हमारी अंतरात्मा की जीवंतता और प्रतिबद्धता में भरोसा रखते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि अयोध्या हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम होगा और इस संबंध में अधिसूचना जल्द जारी की जा सकती है।

इस महीने की शुरुआत में इंडिगो एयरलाइन ने कहा था कि वह 30 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी से अयोध्या हवाई अड्डे तक उद्घाटन उड़ान का परिचालन करेगी और व्यावसायिक सेवाएं छह जनवरी से प्रारंभ होंगी।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...