back to top

टॉम क्रूज ने खाया आशा भोसले के रेस्तरां में खाना

गायिका ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी

नई दिल्‍ली। महान गायिका आशा भोसले ने सोमावर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टॉम क्रूज के उनके रेस्तरां में खाना खाने पर अपनी खुशी जाहिर की। टॉम क्रूज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल 7 की बर्मिंघम में शूटिंग कर रहे हैं। 87 वर्षीय आशा भोसले ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टॉम क्रूज की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मिशन: इम्पॉसिबल अभिनेता ‘आशा’ रेस्तरां के बाहर दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल टॉम क्रूज आशा भोसले के रेस्तरां पहुंचे थे। बर्मिंघम के न्यूहॉल स्ट्रीट पर मौजूद आशा भोंसले के रेस्तरां ‘आशा’ में उन्होंने खाना खाया। टॉम क्रूज ने भारतीय व्यंजन का आनंद तो लिया ही लेकिन इसी के साथ उन्होंने रेस्तरां के मैनेजर के अनुरोध करने पर तस्वीर भी खिंचवाई। अपने रेस्तरां में खाना खाने आए हॉलीवुड स्टार को देखकर आशा भोसले काफी खुश नजर आईं।

आशा भोसले ने सोशल मीडिया पर टॉम क्रूज की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके पीछे आशा भोसले का रेस्तरां नजर आ रहा है। टॉम क्रूज के साथ नौमान फारूकी सहित अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए आशा भोंसले ने लिखा, ‘मैं ये सुनकर बहुत ज्यादा खुश हूं कि मिस्टर टॉम क्रूज ने आशा(बर्मिंघम) में अच्छे खाने का आनंद लिया। मैं आशा करती हूं कि वो जल्द ही यहां दोबारा आएंगे’।

 

बता दें कि टॉम क्रूज ने आशा भोसले के रेस्तरां में चिकन टिक्का का आनंद लिया। इस रेस्तरां के मैनेजर ने बताया कि टॉम क्रूज अपनी सिक्योरिटी टीम के साथ रेस्तरां आए थे। उन्हें यहां का चिकन टिक्का इतना अधिक पसंद आया कि एक्सट्रा स्पाइस के साथ उन्होंने दो बार चिकन टिक्का ऑर्डर किया। खाना खाने के बाद जब टॉम बाहर आए तो मैनेजर ने उनसे फोटो लेने का आग्रह किया जिसे टॉम क्रूज ने खुशी-खुशी स्वीकार किया। टॉम क्रूज को हॉलीवुड में चार दशक से ज्यादा समय हो चुका है। वो हॉलीवुड के बहुत ही बड़े सितारे हैं। टॉम क्रूज को फिल्म मिशन इम्पॉसिबल और उसकी फ्रेंचाईजी के लिए जाना जाता है।

 

RELATED ARTICLES

मेरे भीतर एक्टिंग का सपना मां ने जगाया : मुस्कान वर्मा

धीरे-धीरे आॅडिशन देना शुरू कियालखनऊ। एक्ट्रेस मुस्कान वर्मा ने छोटे शहर रुड़की से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बनाई। म्यूजिक सीखने वाली मुस्कान के...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...