back to top

ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता के लिए रवाना हुईं भारतीय पुरुष और महिला हाकी टीमें

बेंगलुरु: भारत की पुरुष और महिला हाकी टीमें टोक्यो में 17 अगस्त से शुरू हो रही ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता के लिए रविवार को रवाना हो गईं। भारत की पुरुष और महिला टीमों को इसी साल ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेना है। नवंबर में होने वाले क्वालीफायर से पहले दोनों टीमों को ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता से अच्छा अनुभव मिलने की उम्मीद है। भारत की पुरुष टीम मेजबान जापान, न्यूजीलैंड और मलेशिया से खेलेगी जबकि महिला टीम को आस्ट्रेलिया, चीन और जापान का सामना करना है।

 

भारतीय पुरुष टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, मेरा मानना है कि यह टूर्नामेंट युवाओं के पास छाप छोडऩे का अच्छा मौका है क्योंकि ओलंपिक क्वालीफायर के लिए टीम चयन से पहले हमारे ऊपर नजरें रहेंगी। उन्होंने साथ ही कहा कि टेस्ट प्रतियोगिता से टीम को तोक्यो की परिस्थितियों को समझने का मौका भी मिलेगा जहां अगले साल ओलंपिक का आयोजन होना है। डिफेंडर ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत ने कहा, हम ओलंपिक क्वालीफिकेशन को लेकर सकारात्मक हैं। इस स्थल पर खेलने से हमें वहां की परिस्थितियों को समझने में मदद मिलेगी और हम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर उत्साहित हैं।

 

महिला टीम की कप्तान रानी ने कहा कि आगामी टूर्नामेंट में उनकी टीम का लक्ष्य बेहतर रैंकिंग वाले आस्ट्रेलिया के खिलाफ उलटफेर भरी जीत दर्ज करने का होगा। रानी ने टीम की रवानगी से पूर्व यहां कहा, पिछले एक साल में हमने जापान और चीन के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन एक टीम जिसके खिलाफ हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं वह आस्ट्रेलिया है। उनके खिलाफ जीत ओलंपिक क्वालीफायर की हमारी तैयारी पर बड़ा असर डालेगी। पुरुष टीम अपना पहला मैच मलेशिया के खिलाफ खेलेगी जबकि महिला टीम 17 अगस्त को मेजबान जापान से भिड़ेगी।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...