back to top

मोदी आज करेंगे लोकभवन में स्थापित अटल जी की प्रतिमा का लोकार्पण

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लोकभवन में स्थापित उनकी 25 फुट की विशाल प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वे अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय का भी शिलान्यास करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर करीब 3 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। राजधानी लखनऊ में नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों की हिंसा के बाद प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर राजधानी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। ‘उच्च सुरक्षा क्षेत्र’ माने जाने वाले लोकभवन में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री का 25 मिनट का संबोधन भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे। प्रदेश सरकार ने इस विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड भूमि हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री दोपहर करीब तीन बजे विशेष विमान से लखनऊ पहुंचेंगे और वहां से सीधे लोकभवन जाएंगे, जहां वह अटल बिहारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

गौरतलब है कि अभी हाल ही के दिनों में लोकभवन में जयपुर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कास्य धातु से निर्मित प्रतिमा लायी गयी थी। इस प्रतिमा की ऊंचाई 25 फुट है। प्रधानमंत्री शाम लगभग चार बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। बता दें कि बुधवार को पूर्व पीएम वाजपेयी का जन्मदिन है। पूर्व पीएम के जन्मदिन को लेकर प्रदेश की राजधानी में तीन दिवसीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसी समारोह के अंतिम दिन पीएम मोदी लखनऊ आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...