back to top

बिग बॉस में दिखाईं देंगी ‘Titliaan Song’ फेम पंजाबी सिंगर Afsana Khan

मुम्‍बई।  बिग बॉस (Bigg Boss) कंटेस्टेंट रही पंजाबी कलाकार शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को कितना प्यार मिला ये तो हम सभी जानते हैं. पंजाबी कलाकार वैसे भी पूरे भारत में काफी पसंद किए जाते हैं. बिग बॉस (Bigg Boss) के मेकर्स एक बार फिर इसी जादू का दोहराना चाहते हैं. जिसके लिए वो इस बार भी पॉपुलर पंजाबी कलाकार अफसाना खान (Afsana Khan) को बिग बॉस 15 में ला रहे हैं. अफसाना ने ‘तितलिया’ (Titliaan) गाना गाया है.

ये खबर कन्फर्म हो चुकी हैं क्योंकि खुद अफसाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में इसकी जानकारी दी है. अफसाना खान का गाना ‘तितलिया’ काफी पॉपुलर हैं. इस गाने को उन्होंने हार्डी संधू के साथ गाया है. अफसाना खान अपनी शानदार स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं.इसलिए वो शो को पूरा मसाला दे सकती हैं और अपनी कॉमेडी का तड़का भी लगा सकती हैं. उनसे पहले शहनाज गिल और हिमांशी खुराना जैसे पंजाबी सिंगर भी बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुके हैं. जिसके बाद उन्हें काफी पॉपुलेरिटी मिली.

अफसाना खान अपने साथी साज के साथ मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एयरपोर्ट की तस्वीरें शेयर की हैं. जिसके बाद लोगों ने उन्हें शो में शामिल होने के लिए बहुत बधाईयां दीं.  अफसाना का तितलियां गाना यूट्यूब पर 700 मिलियन का आंकड़ा पार कर चुका है और ये अब तक का सबसे हिट गाना है. इस वीडियो में हार्डी संधू और सरगुन मेहता की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली है. 

बिग बॉस 15 अगले महीने अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. इस बार शो की थीम जंगल हैं. जिसमें कुछ कबीले भी होंगे. शो में रुबीना दिलैक, गौहर खान और श्वेता तिवारी कबीलों की नेता के तौर पर दिखाई देंगी. हमने पिछली बार भी हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान को  मेंटर की भूमिका में देखा था. देखना होगा कि अफसाना शहनाज जैसा जादू जमा पाती हैं या नहीं।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...