back to top

टाइम पास मूंगफली सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, जानिए सर्दियों में इसके लाभ

हेल्थ डेस्क। मूंगफली के फायदे : अक्सर हम मूंगफली फ्री टाइम में खाते हैं। इसको हम टाइम पास के लिए खाते हैं। यह सर्दियों के मौसम में खूब बिकता है। सर्दियों में मूंगफली स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मूंगफली का सेवन हम स्नैक्स के तौर पर भी करते हैं। पहले के समय में कुरकुरे और चिप्स जैसी चीजें बाजार में नहीं मिलती थीं, इसलिए हमारी दादी-नानी हमें बचपन में मूंगफली खिलाती थीं। इसे काले नमक के साथ खाना मजेदार लगता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटी-छोटी मूंगफली पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं।

मूंगफली में मौजूद कैल्शियम और विटामिन डी हमारी हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है और इसमें पाया जाने वाला अच्छा कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। सर्दियों में इसे रोजाना खाने से कई फायदे होते हैं। आइये जानते हैं –

सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे

  • मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो हमारे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।
  • मूंगफली में मौजूद फाइबर और प्रोटीन वजन घटाने में मदद करते हैं।
  • इसमें उच्च मात्रा में पॉलीफेनोलिक एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर में कैंसर के कारकों को कम करने में सहायक होते हैं।
  • मूंगफली में मौजूद कैल्शियम, फास्फोरस, मैंगनीज और कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करते हैं। जो मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है
  • इसमें मौजूद फाइबर हमारे शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
  • मूंगफली खांसी की समस्या से राहत दिलाती है। यह फेफड़ों के कैंसर को रोकने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद विभिन्न पोषक तत्व हमारे शरीर को अंदर से पोषण देते हैं और हमें मजबूत बनाते हैं।
  • मूंगफली सर्दी-खांसी से बहुत राहत दिलाती है। सर्दियों में इसका रोजाना सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखता है और ठंड से भी बचाता है।
  • सर्दियों में मूंगफली का रोजाना सेवन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए भी जरूरी है क्योंकि यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद इसका सेवन करें।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे. . . से गूंजा नटुकुर मैदान

उमड़ा 15 हजार से अधिक राम भक्तों का जनसैलाब, भजन सम्राट कन्हैया मित्तल ने दी मनमोहक प्रस्तुति लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर...

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...