back to top

बलिया में छठ पर्व के दौरान डूबने से तीन युवकों की मौत

बलिया । बलिया के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को छठ पर्व के दौरान डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि महेश पटेल (28) नाम का व्यक्ति सोमवार की शाम नगरा थाना क्षेत्र के नगरा कस्बे में स्थित एक पोखरा में घाट पर छठ पर्व मनाते समय पैर फिसलने से डूब गया।

उसने बताया कि ग्रामीणों ने उसे तत्काल स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच, ढेला मिश्र (50) नाम का व्यक्ति बांसडीह थाना क्षेत्र के अगउर गांव में मंदिर के समीप स्थित जलाशय में स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया।


पुलिस ने सोमवार की शाम शव को बाहर निकाला और उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक अन्य घटना में, छठ पर्व पर मनियर थाना क्षेत्र के मल्लौवा गांव में पोखरा पर बेदी बनाते समय एक व्यक्ति डूब गया जिसकी पहचान अनुज पासवान के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने उसे तत्काल स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...