back to top

यूपी में कारीगरों व उद्यमियों की सुविधा के लिए बनेंगे तीन यूनिटी मॉल : सचान

विशेष संवाददाता लखनऊ। खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने कहा कि भारत सरकार द्वारा देश के प्रत्येक प्रदेश में एक यूनिटी मॉल की स्थापना कराये जाने के लिए गये निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आग्रह पर यूपी में एक के स्थान पर तीन यूनिटी मॉल वाराणसी, आगरा एवं लखनऊ में स्थापित कराये जाने की सहमति प्रदान की गयी है। इससे माटीकला से जुड़े परम्परागत कारीगरों के उत्पादों को एक ही स्थान पर बिक्री के लिए उचित स्थान प्राप्त होगा।

ये जानकारी बुधवार को यूपी माटीकला बोर्ड के स्थापना की पांचवी वर्षगांठ के अवसर पर खादी भवन में एक समारोह के दौरान दी। उन्होंने कहा कि कानपुर जनपद के घाटमपुर में एक उद्यमी द्वारा एक ऐसी मशीन का निर्माण किया गया है, जिससे माटीकला के आकर्षक डिजाइन के कुल्हड़, गिलास, बोतल एवं अन्य बर्तन आदि का उत्पादन प्रचुर मात्रा में किया जा सकेगा, इससे कारीगरों के आर्थिक उन्नयन में सहायता मिलेगी। सचान ने माटीकला बोर्ड की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मात्र पांच वर्ष की अवधि में बोर्ड द्वारा सैंतालिस हजार छह सौ तीस परिवारों का चिन्हांकन का कार्य पूर्ण कर चौबीस हजार तीन सौ चार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार सृजन का कार्य किया गया है और आने वाले समय में प्रधान मंत्री एवं मुख्य मंत्री की अपेक्षा के अनुरूप प्रदेश के प्रत्येक जनपद में माटीकला से जुड़े परिवारों तक बोर्ड की योजनायें उनके जीवन के उत्कर्ष के लक्ष्य की पूर्ति की जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूपी माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोला प्रजापति ने कहा कि माटीकला की विशेषता है कि यह हमें अपनी माटी से जोड़ती है। उन्होंने बताया कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के समाज के सबसे निचले स्तर के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के संकल्प को आगे बढ़ाने का कार्य यूपी माटीकला बोर्ड ने अपनी स्थापना के साथ ही प्रारम्भ कर दिया था, जिसमें उत्तरोत्तर प्रगति हो रही है और यही कारण है कि मात्र पांच वर्ष में ही चौबीस हजार तीन सौ चार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार का सृजन किया गया है। इस अवसर बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...