back to top

मप्र में मानव तस्करी के आरोप में उप्र के तीन लोग गिरफ्तार, 19 बच्चे मुक्त कराए गए

शहडोल (मप्र)। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के कब्जे से 18 नाबालिग बालक और एक बालिका को बरामद किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के इस गिरोह के तीन लोगों को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस कंट्रोल रूम में शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक व जोन के पुलिस महानिरीक्षक जी जनार्दन और जिला पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने संयुक्त रूप से बताया कि मुखबिर से यह सूचना प्राप्त हुई कि जिले में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो शहडोल जिले से नाबालिग बच्चों को उत्तर प्रदेश के मेरठ और हापुड़ सहित कई अन्य शहरों में ले जाकर वहां के गन्ना उत्पादकों को बेच देते हैं जहां उनसे शारीरिक श्रम कराया जाता हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उत्तर प्रदेश की बस को रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें 18 बालक और एक बालिका ऐसे मिले जिन्हें बिना उनके परिजनों की स्वीकृति के उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बस के चालक आलमगीरपुर जिला बुलंदशहर के निवासी सोनू कुमार शर्मा (37) वर्ष, मेरठ निवासी सूरचंद्र (24) असोढ़ा जिला हापुड़ के निवासी एजेंट शकील अहमद (29) के खिलाफ मानव तस्करी के साथ भादवि की धारा 363 (अपहरण) , धारा 370 (मानव तस्करी – दास के रूप में किसी व्यक्ति को खरीदना या बेचना) व अन्य संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले में चौथा आरोपी तेजगढ़ी जिला मेरठ निवासी बस मालिक सोनू कुमार पिता बुद्ध प्रकाश अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इसमें मानव तस्करी के अन्य मामलों के भी उजागर होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

DMRC ने जारी की एडवाइजरी, सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद

नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से मेट्रो...

वरुण धवन और नोरा फतेही ने प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरे

नई दिल्ली। अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री नोरा फतेही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे...

जंतर-मंतर के आस-पास इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय जंतर मंतर के आस पास इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।कॉकरोच...

जंतर-मंतर पर छात्रों का उबाल… NEET पेपर लीक से आगे बढ़ी बहस, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

देशभर से पहुंचे छात्र, सीबीएसई मूल्यांकन, सीयूईटी देरी और सरकारी-प्राइवेट स्कूलों के अंतर पर जताई नाराजगी; संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज के बाद और...

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, दीपके बोले-प्रदर्शन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा

सरकार के साथ लंबी बातचीत के बाद सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और एपेक्स बॉडी ऑफ लेह-लद्दाख के वरिष्ठ नेताओं...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...