back to top

DMRC ने जारी की एडवाइजरी, सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद

नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से मेट्रो के कई स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने गुरुवार को यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण ट्रेवल एडवाइजरी जारी करते हुए बताया, 24 जुलाई (शुक्रवार) सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक राजधानी के कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, कुछ प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों को लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट में कहा, सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। यात्रियों से यात्रा की योजना पहले से बनाने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

डीएमआरसी के अनुसार, जिन मेट्रो स्टेशनों को सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रखा जाएगा, उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं।

डीएमआरसी ने पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इन स्टेशनों पर यात्री मेट्रो लाइन बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। इससे पहले बुधवार को भी सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखा गया था। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा दी गई थी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया था कि अगले आदेश तक लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरियट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का छात्रों को संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को भरोसा...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोमानिया के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की, प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की बातचीत का किया नेतृत्व

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रोमानिया के दौरे पर हैं। यह लगभग तीन दशकों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की रोमानिया की पहली राजकीय...

पीएम मोदी की घोषणा के बाद दिल्ली में पेपर लीक मामलों के लिए अलग फास्ट ट्रैक कोर्ट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पेपर लीक मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की घोषणा के कुछ...

भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद, हजारों से अधिक वाहन फंसे

जम्मू । लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन, पहाड़ियों से पत्थर गिरने और सड़क धंसने की घटनाओं के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग...

राहुल गांधी की डीयू को चेतावनी, बोले- छात्रों को धमाकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई?

नई दिल्ली। लोकसभा नेता राहुल गांधी ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह देने को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय...

वरुण धवन और नोरा फतेही ने प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरे

नई दिल्ली। अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री नोरा फतेही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे...