back to top

राहुल गांधी की डीयू को चेतावनी, बोले- छात्रों को धमाकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई?

नई दिल्ली। लोकसभा नेता राहुल गांधी ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह देने को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की तीखी आलोचना की है। उन्होंने शुक्रवार को सवाल किया कि लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने वाले छात्रों को धमकाने की हिम्मत विश्वविद्यालय कैसे कर सकता है।

डीयू पर भड़के राहुल गांधी
राहुल गांधी ने डीयू की सोशल मीडिया पोस्ट को ‘टैग’ करते हुए कहा, ‘‘आप ही वे लोग हैं जिन्हें समय आने पर जवाबदेह ठहराया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा, लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए छात्रों को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? कृपया ध्यान रखें, समय आने पर आप ही जवाबदेह ठहराए जाएंगे।

डीयू के पोस्ट में क्या?
दरअसल, डीयू ने बृहस्पतिवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, प्रिय छात्रों और शिक्षकों, आपकी सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया ध्यान दें कि नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाली कोई भी गैरकानूनी सभा या प्रदर्शन को लेकर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

विश्वविद्यालय ने कहा था कि ऐसी गतिविधियां छात्रों की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती हैं और उनकी शैक्षणिक प्रगति तथा पेशेवर अवसरों को भी काफी प्रभावित कर सकती हैं।

उसने कहा था, ऐसे में, सभी छात्रों से जंतर-मंतर से दूर रहने और अपनी सुरक्षा तथा कानून के अनुपालन को प्राथमिकता देने का आग्रह किया जाता है। इसके अलावा, आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि स्थिति को भड़काने के लिए बड़ी मात्रा में फर्जी और भ्रामक सामग्री तैयार कर प्रसारित की जा रही है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है और नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।

RELATED ARTICLES

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का छात्रों को संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को भरोसा...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोमानिया के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की, प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की बातचीत का किया नेतृत्व

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रोमानिया के दौरे पर हैं। यह लगभग तीन दशकों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की रोमानिया की पहली राजकीय...

पीएम मोदी की घोषणा के बाद दिल्ली में पेपर लीक मामलों के लिए अलग फास्ट ट्रैक कोर्ट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पेपर लीक मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की घोषणा के कुछ...

भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद, हजारों से अधिक वाहन फंसे

जम्मू । लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन, पहाड़ियों से पत्थर गिरने और सड़क धंसने की घटनाओं के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग...

DMRC ने जारी की एडवाइजरी, सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद

नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से मेट्रो...

वरुण धवन और नोरा फतेही ने प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरे

नई दिल्ली। अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री नोरा फतेही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे...