back to top

तीन विधायकों को विधानसभा से किया गया असंबद्ध, सपा ने पहले ही किया था निष्कासित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित किए गए तीन विधायकों मनोज कुमार पांडेय, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह को अब विधानसभा से भी असंबद्ध घोषित कर दिया गया है। यूपी विधानसभा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है, जिसके बाद इन विधायकों को अब सदन में सपा विधायकों के साथ नहीं बैठने दिया जाएगा।

तीनों विधायकों पर बीते साल राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने और भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करने का आरोप था। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के रूप में देखा और उन्हें निष्कासित कर दिया था। इसके बाद विधानसभा ने भी उन्हें सपा से असंबद्ध करने का फैसला किया है।

रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज कुमार पांडेय ने लोकसभा चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी को अलविदा कह दिया था। राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग के बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने के संकेत मिल रहे थे। माना जा रहा था कि उन्हें रायबरेली लोकसभा सीट से टिकट मिल सकता है, लेकिन बाद में भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया। इस दौरान मनोज पांडेय की नाराजगी भी सामने आई थी, जिसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह स्वयं उनसे मिलने पहुंचे थे। मुलाकात के बाद मनोज पांडेय ने भाजपा के लिए प्रचार भी किया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटनाक्रम पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि इन विधायकों को मंत्री बनाने के लिए भाजपा को तकनीकी अड़चनें आ रही थीं, क्योंकि वे अब भी सपा के विधायक थे। उन्होंने कहा,हमने तकनीकी दिक्कत दूर कर दी है, अब भाजपा उन्हें मंत्री बना सकती है। जरूरत पड़ी तो अगली खेप में कुछ और विधायक भी दे देंगे।यह घटनाक्रम राज्य की राजनीति में एक बड़ा संकेत है कि विपक्षी दलों में असंतोष और आंतरिक कलह भाजपा के लिए अवसर में बदल रही है। अब देखना यह होगा कि भाजपा इन विधायकों को किस रूप में आगे इस्तेमाल करती है और सपा किस तरह अपनी एकजुटता बनाए रखने का प्रयास करती है।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...