back to top

लड़के की हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में 10 साल के एक बच्चे की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। कासगंज के पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने गुरुवार को बताया कि जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के पिथनपुर गांव के निवासी किशन वीर सिंह ने गत 19 जनवरी को अपने 10 वर्षीय पुत्र लोकेश के लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई्ं और इसमें एसटीएफ की आगरा इकाई से भी मदद ली गई। जांच के दौरान पता चला कि किशन वीर सिंह और राजबहादुर के बीच जमीन को लेकर विवाद था। गुरुवार को तड़के तीन अभियुक्तों अजय कुमार, अमरपाल और राजबहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले अजय ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से वह घायल भी हुआ है। उसे हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा गया है।

सोनकर के मुताबिक, अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि लोकेश के परिजन का जमीन को लेकर राजबहादुर से विवाद था। राजबहादुर ने लोकेश की हत्या के लिए उन्हें धन का लालच दिया था। अजय अमरपाल के साथ मिलकर लोकेश को मोबाइल फोन में गाना सुनाने के बहाने खेत में ले गया और वहां रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या करके शव को बाजरे के ढेर में छुपा दिया। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए फिरौती की मांग की थी जबकि लोकेश की हत्या 18 जनवरी की सुबह ही कर दी गई थी। बहरहाल, पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने...

कर्ज न देने से नाराज पड़ोसी ने की व्यवसायी की हत्या, चार गिरफ्तार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ शहर के बाहरी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से व्यवसायी का शव मिलने की घटना के सिलसिले में पुलिस...

केरल में एक 37 वर्षीय व्यक्ति के लू से मरने का अंदेशा, राज्य में पहला मामला

कन्नूर (केरल)। केरल में 37 वर्षीय एक व्यक्ति की लू के कारण मौत होने की आशंका है जो राज्य में इस साल का पहला...

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने एसएलसी के खिलाफ मामला वापस लिया

कोलंबो। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी न करने पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के खिलाफ अदालत में...