back to top

रामलीला में राम का किरदार निभाने वाले मुस्लिम रंगकर्मी को जान से मारने की धमकी

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित होने वाली रामलीला में पिछले कई वर्षों से भगवान राम का किरदार निभाने वाले पुराना शहर निवासी एक मुस्लिम रंगकर्मी दानिश (30) को सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी के साथ यह धमकी दी गई है कि अगर इस बार उन्होंने यह किरदार निभाया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। पुराना शहर निवासी दानिश (30) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण से इस मामले की शिकायत की है। दानिश ने आरोप लगाया कि उनका एक किरायेदार है जिनसे कुछ विवाद है, और वह एक मुसलमान द्वारा भगवान राम का किरदार निभाने को मुद्दा बनाकर सामाजिक विरोध कर रहा है, और इस मामले को तूल दे रहा है।

 

 

दानिश ने आरोप लगाया कि इसे लेकर वह घर में घुसकर उन पर (दानिश) चाकू से हमले का प्रयास कर चुका है। गौरतलब है कि आरोपी भी मुस्लिम समाज से है।
उनकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना बारादरी के प्रभारी निरीक्षक को रंगकर्मी की सुरक्षा और मामले की जांच के आदेश दिये हैं।
थाना बारादरी के प्रभारी निरीक्षक ने मंगलवार को बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आदेश मिल गया है और रंगकर्मी दानिश की सुरक्षा के साथ मामले की जांच भी होगी। उन्होंने कहा कि इसमें किरायेदारी का विवाद है और किरायेदार की दुर्भावना परिलक्षित हो रही है। रंगकर्मी दानिश ने बताया, रामलीला में राम का किरदार कई वर्षों से निभाते आ रहा हूं और इसी से शहर में पहचान मिली है और रामायण की चौपाइयां भी याद हो गई हैं। दानिश ने बताया कि इस बार भी वह मंचन की तैयारी कर रहा है तो उनका एक किराएदार युवक और उसके साथी को यह नागवार गुजर रहा है, उसने कई बार दबाव बनाया और जब वह उसकी बात नहीं माने तो धमकी देने लगा।

 

उन्होंने बताया, सोमवार को आरोपी ने कहा कि इस बार मंचन में शामिल हुआ तो वह जान से मार देंगे और विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू से हमला करने का प्रयास किया, चचेरे भाई के हस्तक्षेप के बाद भागकर जैसे तैसे उन्होंने जान बचाई। दानिश ने बताया कि उसकी मां ने घर में चार दुकानें बनवाई थी उसमें से दो दुकानें एक ही व्यक्ति के पास कई साल पहले से किराए पर दी थी, और जब उन्होंने पुराना भवन तोड़कर नया बनवाया तो उस व्यक्ति ने कुछ समय के लिए दुकानें पांच हजार रुपये महीने किराए पर 11 महीने के लिए ली थी। मगर इसके बाद उसने ना दुकान खाली की और न किराया दिया। किराया न देना पड़े और न दुकान खाली न करना पड़े, इसलिए उससे रामलीला में राम का किरदार न निभाने के लिये कहा जा रहा है और राम का किरदार निभाने पर जान से की धमकी दी जा रही है। दानिश ने कहा कि वह कलाकार है और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, रामलीला में राम का किरदार निभाते हैं और इस बार भी उसकी तैयारी चल रही है जबकि किराएदार इसे सामाजिक मुद्दा बनाकर विरोध कर रहा है और समाज के लोगों को भी उसके खिलाफ भड़का रहा है कि अगर इस बार रामलीला में राम का किरदार निभाया तो जान से मार देंगे।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...