back to top

गायक जुबिन गर्ग के अंतिम दर्शन के लिए सड़कों पर उमड़े हजारों प्रशंसक

गुवाहाटी। असम के लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग का पार्थिव शरीर रविवार सुबह गुवाहाटी हवाई अड्डे से काहिलीपाड़ा स्थित उनके घर के लिए ले जाया जा रहा है और इस दौरान हजारों की संख्या में लोग अपने पसंदीदा कलाकार के अंतिम दर्शन के लिए सड़कों पर उमड़े हैं।

पार्थिव शरीर को लेकर जब काफिला गुजरा तो माहौल एकदम गमगीन हो गया और सड़क किनारे खड़े लोगों ने एंबुलेंस पर फूल बरसाए। इस काफिले को लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से काहिलीपाड़ा स्थित आवास तक 25 किलोमीटर की दूरी तय करने में कई घंटे लग सकते हैं। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर लेकर दिल्ली से विमान उतरा, सबसे पहले ताबूत को विमान के सामान वाले हिस्से से बाहर निकाला गया और रनवे के पास रखा गया, जहां उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने पुष्पांजलि अर्पित की और ताबूत पर असमिया गमोसा रखा।

जुबिन की पत्नी अपने पति का ताबूत देकर भावुक हो गईं और ताबूत से लिपटकर रोने लगीं। बाद में ताबूत को फूलों से सजी एंबुलेंस में रखा गया और वहां मौजूद लोग, हवाई अड्डे के कर्मचारी तथा उसी उड़ान से आए यात्री यह मंजर देखकर अपने आंसू नहीं रोक सके। गरिमा अपने पति के पार्थिव शरीर के साथ एंबुलेंस में बैठीं और यह वाहन वीआईपी निकास द्वार से हवाई अड्डे से बाहर निकल गया। गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग के अलावा वरिष्ठ अधिकारी पार्थिव शरीर लेने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

पार्थिव शरीर को हवाई अड्डे से बाहर ले जाए जाते वक्त हजारों प्रशंसक उनके गाने गाते और जय जुबिन दा के नारे लगाते सुने गए। प्रशंसकों ने हाथों में तख्तियां ली हुई थीं जिन पर लिखा था जुबिन दा, इतनी जल्दी छोड़कर क्यों चले गए। कुछ लोग गायक के कट-आउट और पारंपरिक असमिया गमोसा लिए हुए थे जिस पर जेड जी (जुबिन गर्ग) फॉरएवर लिखा था। असम के पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह और गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त पार्थसारथी महंत एंबुलेंस के आगे-आगे चलते हुए वाहन के लिए रास्ता बनाते देखे गए। जुबिन का पसंदीदा वाहन था उनकी एक जीप और उसी में वह अक्सर कार्यक्रम स्थलों पर जाते थे। यह जीप भी गर्ग के एंबुलेंस काफिले का हिस्सा थी और उसमें गर्ग की विशाल तस्वीर लगाई गई थी। जीप पर संगीतकारों की टीम भी मौजूद थी।

गुवाहाटी: 21 सितंबर 2025 को गायक जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को हवाई अड्डे से घर ले जाते समय लोगों की भीड़ उमड़ी।

गर्ग के 40 भाषाओं और बोलियों में गाए 38,000 से ज्यादा गीतों ने तीन दशकों तक लोगों को मंत्रमुग्ध किया। अपने पसंदीदा गायक को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य भर से लोग गुवाहाटी पहुंच रहे हैं। कल रात से ही लोग अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बाहर इकट्ठा होने लगे, जहां गर्ग का पार्थिव शरीर रखा जाएगा ताकि जनता उन्हें श्रद्धांजलि दे सके। पार्थिव शरीर सबसे पहले काहिलीपाड़ा स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा और लगभग डेढ़ घंटे तक रखा जाएगा जहां उनके 85 वर्षीय बुजुर्ग पिता तथा परिवार के अन्य सदस्य उनके अंतिम दर्शन करेंगे।

मीडियाकर्मियों सहित अन्य लोगों को उनके आवास की ओर जाने वाली सड़क पर प्रवेश करने से रोक दिया गया है, क्योंकि परिवार के सदस्यों ने गर्ग के साथ आखिरी बार कुछ पल एकांत में बिताने का अनुरोध किया है।

गुवाहाटी: गायक जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को गुवाहाटी हवाई अड्डे से उनके आवास ले जाते समय लोग वाहन को छूते हुए उनके प्रशंसक।


पार्थिव शरीर को इसके बाद अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ले जाया जाएगा और वहां शाम सात बजे तक रखा जाएगा, ताकि लोग अपने चहेते कलाकार को अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें। अंतिम संस्कार के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, अंतिम संस्कार स्थल पर फैसला लेने के लिए असम मंत्रिमंडल की रविवार शाम को बैठक होगी।


इससे पहले, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि गायक के पार्थिव शरीर को चार्टर्ड विमान में नहीं लाया जा सका और इसे नियमित उड़ान से दिल्ली से गुवाहाटी लाया गया। गर्ग के पार्थिव शरीर को लेकर विमान सुबह साढ़े चार बजे नयी दिल्ली से रवाना हुआ और सुबह सात बजे गुवाहाटी पहुंचा।

पार्थिव शरीर शनिवार आधी रात के आसपास सिंगापुर से नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे लाया गया। गर्ग का एक दिन पहले समुद्र में तैरते समय निधन हो गया था। मुख्यमंत्री शर्मा ने हवाई अड्डे पर गर्ग का पार्थिव शरीर प्राप्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...