back to top

लोकतंत्र की हत्या करने वाले आज सरकार पर सवाल उठा रहे : जावड़ेकर

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने देश में 1975 में आपातकाल थोपे जाने को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि जिन्होंने 45 वर्ष पूर्व लोकतंत्र की हत्या की, वे आज सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। जावड़ेकर ने आपातकाल लागू होने के 45 साल पूरे होने पर गुरुवार को कहा, मुझे आश्चर्य होता है कि जिन्होंने 45 साल पूर्व लोकतंत्र की हत्या की, आज वे सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा, जिस पार्टी ने पूरे तंत्र को कुचल कर रख दिया, लोगों की आजादी छीन ली और हजारों लोगों, खासकर विपक्षी लोगों, को जेल भेज दिया, आज वे आजादी के नारे बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राजनीति को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।

जावड़ेकर ने कहा, 25 जून 1975 को कांग्रेस ने एक परिवार को बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया। इसके 45 साल बाद आज भी कांग्रेस वही कर रही है। एक परिवार को बचाने का काम। देश में आपातकाल का समय 1975 से 1977 के बीच 21 महीने के काल को कहा जाता है। इंदिरा गांधी उस समय देश की प्रधानमंत्री थीं।

RELATED ARTICLES

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी...

सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी,कोर्ट ने कि हम इसमें दखल नहीं दे सकते

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राज्यसभा उम्मीदवारी खारिज होने के मामले में...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...

बंगाल की जीवंत लोकचित्र परंपरा का लखनऊ में प्रदर्शन

कोकोरो आर्ट गैलरी में कालीघाट पटचित्र पर प्रदर्शनीलखनऊ। भारतीय लोक एवं पारंपरिक कला की समृद्ध विरासत को जनसामान्य तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के...

मंच पर कलाकारों ने बिखेरे लोक कला के रंग

भारतीय लोक कला, सांस्कृतिक उत्सव एवं कार्यशालालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसायटी, लखनऊ द्वारा मोहन सिंह बिष्ट सभागार कुर्मांचल नगर लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय...

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...