back to top

पूर्ण बजट में 5 लाख से ऊपर कमाने वालों को मिल सकती है कर से छूट, गोयल का संकेत

नई दिल्ली। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि सरकार चुनावों के बाद पेश होने वाले पूर्ण बजट में 5 लाख रुपए सालाना से अधिक आय वालों को राहत देने पर विचार कर सकती है। गोयल ने अंतरिम बजट पेश करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पांच लाख रुपए से ऊपर आय वालों के लिए कर दरों और सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगली सरकार मुख्य बजट में अन्य कर प्रस्तावों पर विचार करेगी। उन्होंने कहा, चुनाव के चलते मेरे पास अंतरिम बजट पेश करने की मजबूरी थी। हालांकि, कई ऐसी चीजों थी, जिनके लिए हम अंतिम बजट का इंतजार नहीं कर सकते थे खासकर छोटे करदाताओं को राहत देने के मामले में।

बाकी चीजों पर जुलाई 2019 में वित्त मंत्री निर्णय लेंगे

बाकी चीजों पर जुलाई 2019 में वित्त मंत्री निर्णय लेंगे। गोयल ने 5 लाख रुपए तक की आय वालों को कर राहत देने पर कहा, नव-मध्यम वर्ग को अपने भविष्य की कर देनदारियों और रिफंड प्रक्रिया से होने वाली बचत को लेकर स्पष्टता की जरूरत है। इसलिए हमनें इस श्रेणी के लोगों को लाभ दिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस श्रेणी में आने लोग कर दायरे से बाहर होंगे। गोयल ने कहा कि कर संग्रह में सुधार के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, आयकर विभाग अब ऑनलाइन काम कर रहा है। रिटर्न, आकलन, रिफंड और समस्याओं सारे काम ऑनलाइन किए जाते हैं। पिछले साल दाखिल किए गए कुल रिटर्न में से 99.54 प्रतिशत आयकर रिटर्न स्वीकृत हो गए थे। गोयल ने कहा कि सरकार ने अब आयकर विभाग को ज्यादा अनुकूल बनाने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित परियोजना को मूंजरी दी है।

सभी रिटर्न 24 घंटे में प्रसंस्कृत होंगे

उन्होंने कहा कि इसके बाद सभी रिटर्न 24 घंटे में प्रसंस्कृत होंगे और रिफंड भी इसके साथ ही जारी होगा। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में रिटर्न के सत्यापन और आकलन का पूरा काम इलेक्ट्रॉनिक रूप से होगा और करदाताओं तथा कर अधिकारियों के आमने-सामने आने की गुंजाइश काफी हद तक कम हो जाएगी। किसानों के लिए आय समर्थन योजना पर गोयल ने कहा कि यह योजना उन किसानों के लिए है, जिनके पास ज्यादा से ज्यादा पांच एकड़ यानी दो हेक्टेयर तक भूमि है। उन्होंने कहा कि आय योजना का सब्सिडी के साथ कोई लेना-देना नहीं है। राजकोषीय घाटा पर वित्त मंत्री ने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के जो नए आंकड़े उभर रहे हैं उनको देखते हुए राजकोषीय घाटे को कम करने की आगे की दिशा में कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर बोले- वनडे में रोहित के साथ पारी का आगाज करें सूर्यवंशी, चौथे नंबर पर खेलें गिल

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा...

भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल, मीराबाई ने जीता स्वर्ण, ऋषिकेश और मुथुपांडी ने हासिल किए रजत पदक

ग्लास्गो। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक...

सावन के सोमवार पर 23 साल बाद बन रहा महासंयोग

लखनऊ। सावन में अगर शिवजी की पूजा के लिए एक ही दिन दो खास मौके मिल जाएं तो शिव भक्तों के लिए इससे खास...

भव्य कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का हुजूम

श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभलखनऊ। गोमती नदी के तट पर डालीगंज क्षेत्र स्थित पौराणिक श्री बंदी माता मंदिर के...

नृत्य कला में सिद्धि प्राप्ति करने के लिए नियमित साधना जरूरी : पं. जयंत कस्तुआर

भातखण्डे में चार दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 27 से 30 जुलाई तक आयोजित चार दिवसीय कथक नृत्य...

सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़े 1024 अर्घ

मंगल चातुर्मास का शुभारंभ 29 जुलाई को होगालखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर में चल रहे 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान में आज 1024 अर्घ...

बिजुरी चमके बरसे मेहरवा… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

लखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ संस्कृति विभाग, उ .प्र. द्वारा आयोजित कथक संध्या का आयोजन राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में किया गया। कथक...

कॉलेज में मैंने सबसे पहला आडिशन दिया था : मनराज वीर

लखनऊ। एक ऐसे परिवार से आने वाले जिसका म्यूजिक से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, मनराज वीर ने कभी नहीं सोचा था कि...