back to top

देश में 24 घंटे के भीतर कोविड-19 के इस साल के सर्वाधिक 46,951 नए मामले

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 46,951 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,16,46,081 हो गई। देश में इस साल सामने आए यह सर्वाधिक मामले हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में 130 दिन पहले, यानी 12 नवम्बर को 24 घंटे में 47,905 नए मामले सामने आए थे।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 12वें दिन मामलों में बढ़ोतरी के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। अभी कुल 3,34,646 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.87 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में 72 दिन बाद एक दिन में सबसे अधिक 212 लोगों की वायरस से मौत हुई और मृतक संख्या बढ़कर 1,59,967 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 1,11,51,468 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके है। हालांकि देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और अब वह 95.75 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 21 मार्च तक 23,44,45,774 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 8,80,655 नमूनों की जांच रविवार को की गई थी। आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में वायरस से जिन 212 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 99, पंजाब के 44, केरल के 13 और छत्तीसगढ़ के 10 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,59,967 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 53,399, तमिलनाडु के 12,599, कर्नाटक के 12,434, दिल्ली के 10,956, पश्चिम बंगाल के 10,306, उत्तर प्रदेश के 8,759 और आंध्र प्रदेश के 7,189 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

भारी बारिश के दौरान ढहा मकान, 5 लोगों की गई जान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के दौरान ढहे एक मकान के मलबे में दबने से चार बच्चों समेत...

शादी का दबाव बनाने पर नर्स की हत्या के मामले में ओटी टेक्नीशियन समेत दो लोग गिरफ्तार

मेरठ । मेरठ के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में 26 वर्षीय नर्स नेहा रानी की हत्या के मामले में पुलिस ने अस्पताल के...

लखनऊ के जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके में स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इमारत की...

भारी बारिश के दौरान ढहा मकान, 5 लोगों की गई जान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के दौरान ढहे एक मकान के मलबे में दबने से चार बच्चों समेत...

रोहित शर्मा के बल्ले ने दिया आलोचकों को करारा जवाब, लेकिन इंग्लैंड ने जीती वनडे सीरीज

लंदन। रोहित शर्मा ने 138 रन की आक्रामक पारी खेल कर आलोचकों को करारा जवाब दिया लेकिन उनकी शानदार बल्लेबाजी के बावजूद लॉर्ड्स में...

शादी का दबाव बनाने पर नर्स की हत्या के मामले में ओटी टेक्नीशियन समेत दो लोग गिरफ्तार

मेरठ । मेरठ के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में 26 वर्षीय नर्स नेहा रानी की हत्या के मामले में पुलिस ने अस्पताल के...

लखनऊ के जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके में स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इमारत की...

शमीम इरफ़ानी के स्वास्थ्य का हाल जानने नेपाल के मरकज़ुत-तौहीद प्रतिनिधिमंडल का आगमन

कोल्हुई बाजार/महराजगंज। प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान एवं दाई (धर्मप्रचारक) शमीम इरफ़ानी मदनी (इस्लामिक दावत सेंटर, अफीफ़, सऊदी अरब) के स्वास्थ्य का हाल जानने और उनसे...

वर्षायोग की भव्य स्थापना, उमड़ा श्रद्धा का हुजूम

लखनऊ। आनंदमय पावन वर्षायोग समिति के तत्वावधान में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) के वषार्योग (चातुर्मास) स्थापना महोत्सव का आयोजन...