back to top

इस वित्त वर्ष में 8-8.5 करोड़ टन आयातित कोयले का घरेलू विकल्प उपलब्ध कराएगी

कोलकाता। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया चालू वित्त वर्ष के दौरान आठ से साढे आठ करोड़ टन आयातित कोयले के बदले घरेलू आपूर्ति का विकल्प उपलब्ध कराएगी। इसके लिए वर्ष के दौरान कोल इंडिया कोयले की अधिक घरेलू आपूर्ति करेगी।

कोल इंडिया के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी ने तटीय क्षेत्र के बिजली संयंत्रों से कोयला आपूर्ति को लेकर उनसे प्रस्ताव सौंपने को कहा है। संयंत्रों को आने वाले महीनों में कोयला आपूर्ति में कितनी वृद्धि होनी है इसके बारे में उनसे प्रस्ताव देने को कहा है ताकि कोयला आयात पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा बचाई जा सके।

कोल इंडिया के विपणन निदेशक एस एन तिवारी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, इस साल हम आठ से साढे आठ करोड़ टन आयात किए जाने वाले कोयले के स्थान पर घरेलू आपूर्ति का विकल्प उपलब्ध कराएंगे। हमने तटीय क्षेत्रों में स्थित बिजली संयंत्रों से कहा है कि वह आगे घरेलू आपूर्ति के लिय हमें और रेलवे को प्रस्ताव सौंपें।

अधिकारी ने कहा कि देश में 2019-20 में 24.80 करोड़ टन कोयला आयात किया गया। इस आयात पर देश से एक लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा खर्च हुई। तिवारी ने कहा कि आयात के मुकाबले घरेलू कोयला आपूर्ति को खरीदारों के लिए आकर्षक बनाने के वास्ते सरकार कोयले की गुणवत्ता और भाड़े के मामले में कुछ रियायतें देने पर भी विचार कर सकती है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...