back to top

झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का तीसरा दिन, राहुल गांधी ने धनबाद से फिर से शुरू की यात्रा

धनबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को धनबाद से फिर शुरू हुई। इस यात्रा का झारखंड में यह तीसरा दिन है। धनबाद के टुंडी प्रखंड में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा रविवार को धनबाद शहर के गोविंदपुर से फिर शुरू हुई। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, आज, हम धनबाद में हैं और हम बोकारो जाएंगे। उन्होंने बताया कि बोकारो इस्पात शहर के नाम से भी प्रसिद्ध है।

रमेश ने कहा, ये पंडित जवाहरलाल नेहरू (पूर्व प्रधानमंत्री) द्वारा बनाए स्मारक हैं। जब लोग कहते हैं कि हमने 70 वर्षों में क्या किया…भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर, भाखड़ा नांगल, बोकारो, धनबाद, बरौनी, सिंदरी- ये सभी भारत के आर्थिक विकास के स्मारक हैं। कांग्रेस की झारखंड इकाई के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गोविंदपुर से शुरू हुई यात्रा सरायढेला, आईआईटी-आईएसएम गेट, रणधीर वर्मा चौक, रेलवे स्टेशन के समीप श्रमिक चौक से गुजरेगी और बैंक मोड़ पहुंचेगी जहां एक सार्वजनिक रैली होगी।

इसके बाद यात्रा बोकारो इस्पात शहर की ओर बढ़ेगी। बोकारो में दोपहर के भोजन के लिए रुकने के बाद यात्रा दोपहर करीब दो बजे जेना मोड़ से फिर शुरू होगी। राहुल गांधी रविवार को रामगढ़ जिले में रात्रि विश्राम के लिए रुकेंगे। यात्रा दो चरणों में आठ दिन तक राज्य के 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...