back to top

चौकीदार के अलर्ट होने से चोर बेचैन हो गए हैं, योगी का मायावती को जवाब

लखनऊा गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा चौकीदार के अलर्ट रहने से चोर बेचैन और असहज हो गए हैं।

बसपा सुप्रीमो ने कहा था कि

बसपा सुप्रीमो ने कहा था कि भाजपा चुनाव हार रही है और हारने के बाद योगी चौकीदारी कर सकते हैं। मायावती ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कहा, भाजपा वाले चाहे जो फैशन करें बस संविधान-कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है। उन्होंने ट्वीट किया, भाजपा के मंत्री और नेतागण पीएम श्री मोदी की देखादेखी चौकीदार बन गए हैं। पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसे लोग बड़ी दुविधा में हैं कि क्या करें? जनसेवकायोगी रहें या अपने को चौकीदार घोषित करें। बीजेपी वाले चाहे जो फैशन करें बस संविधानाकानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है।

मायावती ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला

मायावती ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला और तंज कसते हुए कहा, राफेल सौदे की गोपनीय फाइल यदि चोरी हो गई तो गम नहीं, किन्तु देश में रोजगार की घटती दर और बढ़ती बेरोजगारी एवं गरीबी, श्रमिकों की दुर्दशा, किसानों की बदहाली आदि के सरकारी आंकड़े पब्लिक नहीं होनी चाहिए। वोटाइमेज की खातिर उन्हें छिपाए रखना है। क्या देश को ऐसा ही चौकीदार चाहिए? मायावती के ट्वीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में कहा, चौकीदार के अलर्ट होने से चोर बेचैन और असहज हो गए हैं।

मैं और पूरा प्रदेश मायावतीजी की चिंता

उन्होंने कहा, मैं और पूरा प्रदेश मायावतीजी की चिंता और बेचैनी को अच्छी तरह से समझते हैं, क्योंकि उनके कार्यकाल में लूट और भ्रष्टाचार के नए रिकार्ड बने थे और अब जब चौकीदार के अलर्ट होने से यह सब बंद हो गया है तो वह असहज महसूस कर रही हैं। चूंकि पूरा देश अलर्ट है इसलिए जिन्होंने देश के संसाधनों को लूटा था उन्हें अब परेशानी हो रही है । उन्होंने कहा, पूरे देश में हर जगह चौकीदार है और चौकीदार पूरी तरह से अलर्ट है और चोर असहज महसूस कर रहे हैं । वास्तव में हर सजग नागरिक चौकीदार है और चूंकि मैं योगी हूं इसलिए मैं धर्म, समाज और संस्कृति का चौकीदार हूं और एक मुख्यमंत्री होने के नाते मैं प्रदेश का चौकीदार हूं।

RELATED ARTICLES

कुशीनगर में बोले योगी- पहली बार अन्न ग्रहण करने वाला बच्चा भी अपना भविष्य सुरक्षित होने को लेकर आश्वस्त

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान और पिछले नौ वर्षों में हुए विकास कार्य की तुलना...

घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति की हत्या में महिला को उम्रकैद की सजा

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले की अदालत ने एक महिला को घरेलू झगड़े के बाद पति की हत्या के मामले में दोषी करार देते...

खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

दुबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी हत्या का खुले तौर...

सावन की शिवरात्रि 11 को, शहर के शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन बहुत ही पावन माह माना जाता है. इस साल सावन माह की शुरूआत 30 जुलाई से होगी और इसका...

तेरे सब संकट कट जाएं पूजा गोवर्धन की करले : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

रिश्तों की संवेदनाओं को मंच पर जीवंत कर गया रचनादृश्य

लखनऊ। भारतीयम् एवं शिवांजना एंटरटेनमेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 11 जुलाई को गोमतीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में दो अत्यंत मार्मिक नाट्य...

एक्टिंग में दमदार किरदारों से वापसी करना चाहती हूं : सिंपल कौल

लखनऊ। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की...

सावन में 53 साल बाद बनेगा ये महासंयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिसमें महादेव और माता पार्वती की पूजा बड़े ही दिव्य तरीके...

आलिया भट्ट -शरवरी की ‘ऐल्फा’ देख निराश हुए दर्शक

लखनऊ। स्पाई यूनिवर्स के सामने धुरंधर सीरीज ने इतनी बड़ी लाइन खींच दी थी कि उसके समाने उतनी ही बड़ी लाइन खींचना ऐल्फा के...