back to top

सेंसेक्स 257 और निफ्टी 99 अंक चढ़े, उछाल के साथ खुले ये स्टॉक्स

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार अच्छी बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की है। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 256.58 अंकों (0.32%) की शानदार तेजी के साथ 80,492.17 अंकों पर खुला। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 98.80 अंकों (0.40%) की बढ़िया बढ़त लेकर 24,586.20 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि सोमवार को हरे निशान में खुला बाजार, मंगलवार को एक बार फिर लाल निशान में खुला था। मंगलवार को सेंसेक्स 95.57 अंकों (0.12%) की गिरावट के साथ 80,508.51 अंकों पर और निफ्टी 21.70 अंकों के नुकसान के साथ 24,563.35 अंकों पर खुला था।

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 2 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि 5 कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से 41 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और 8 कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। जबकि 1 कंपनी का शेयर आज लाल निशान में खुला। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल पावरग्रिड के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.00 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और मारुति सुजुकी के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा के शेयर 0.96 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.83 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.76 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.69 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.68 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.60 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.51 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.44 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.35 प्रतिशत, एसबीआई 0.35 प्रतिशत, इंफोसिस 0.34 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.29 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.27 प्रतिशत, बीईएल 0.20 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.19 प्रतिशत, टीसीएस 0.15 प्रतिशत, एलएंडटी 0.14 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.08 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.06 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.06 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.06 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

वहीं दूसरी ओर, बुधवार को ट्रेंट के शेयर 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। आज टाइटन, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एटरनल और एशियन पेंट्स के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।

RELATED ARTICLES

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक...

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

होइहि सोइ जो राम रचि राखा… कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- आज खुशी का दिन है

नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद...

भारत पदक तालिका में चौथे नंबर पर रहा …70 स्वर्ण समेत 171 पदक के साथ आस्ट्रेलिया फिर शीर्ष पर रहा

ग्लास्गो। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में ऐसे कई खेल नहीं थे जिनमें भारत सबसे प्रबल दावेदार था लेकिन इसके बावजूद भारतीय दल ने राष्ट्रमंडल खेल...

केजीएमयू के डॉ. आनंद मिश्रा एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा को...

यूपी विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और नीट पेपर लीक पर सपा विधायकों का प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए...