back to top

कम HIV जांच करने वाले केन्द्रों पर होगी सख्ती

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। एचआईवी एड्स की समय पर पहचान हो सके, इसके लिए HIV जांच का दायरा बढ़ाया जायेगा। इसमें कोताही बरतने वाले यानि कम जांच करने वाले केन्द्रों पर सख्ती होगी और ऐसे केन्द्रों की पहचान कर उन्हें नोटिस दिया जायेगा।

यह निर्देश प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा ने प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसायटी के अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गनाइजेशन (नाको) भारत सरकार से प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष जिन केंद्रों का प्रदर्शन कमजोर है, उनकी सूची तैयार की जाये। बेहतर प्रदर्शन न करने वाली सुरक्षा क्लिनिक इकाइयों में से एक चौथाई केंद्रों की नियमित सघन मॉनिटरिंग करते हुए उनका प्रदर्शन सुधारा जाये। सोसायटी के तहत संचालित एकीकृत परामर्श और परीक्षण केंद्रों (ICTC) में से जिन केंद्रों पर वार्षिक जांच की संख्या 300 से कम है, उन्हें नोटिस देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जांच का दायरा बढ़ाने के लिए रणनीति बनाकर कार्य किया जाये।

उन्होंने कहा कि HIV जांच का दायरा बढ़ाने के लिए जरूरी है कि रणनीति बनाकर कार्य किया जाये।

उन्होंने कहा कि सोसायटी स्तर पर रिक्त महत्वपूर्ण सभी पदों विशेषकर प्रतिनियुक्ति वाले पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश देने के साथ सोसायटी द्वारा संचालित सुरक्षा क्लिनिक पर की जा रहीं गतिविधियों में सुधार लाने को कहा। उन्होंने कहा कि हाईवे पर स्थित ढाबों की मैपिंग की जाए, जिससे ट्रक चालकों आदि को जागरूक किया जा सके और एचआईवी परीक्षण भी हो सके।

जनपदीय स्तर पर जारी बजट के सापेक्ष लंबित उपयोगिता प्रमाणपत्र को जल्द से जल्द प्राप्त कर धनराशियों का समायोजन पूर्ण किया जाये। उन्होंने कहा कि सोसायटी स्तर से प्रदेश में प्रचार-प्रसार गतिविधियों को और बेहतर व प्रभावी बनाने की जरूरत है। वर्तमान में युवाओं मे टैटू बनवाने के क्रेज को देखते हुए टैटू पार्लर में एचआईवी व एड्स के बारे में जागरूकता लाने के साथ ही आवश्यकतानुसार जांच कराए जाने का भी सुझाव दिया।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...