back to top

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच प्रस्तावित नयी लाइन में होंगे नौ स्टेशन

विशेष संवाददाता
लखनऊ। नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो की विस्तारित लाइन में कुल नौ स्टेशन होंगे। 15 किलोमीटर लंबी बनने वाली मेट्रो के इस रूट से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगो को काफी राहत मिलेगी। यहां मेट्रो आ जाने से लोगों को दिल्ली जाने के लिए लम्बा सफर नहीं करना पडेÞगा। इस लाइन के निर्माण पर 2,682 करोड़ रुपये की लागत आयेगी।

नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) के अधिकारियों ने बताया कि विस्तारित मेट्रो सेवा नोएडा सेक्टर 71 और ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-पांच के बीच संचालित होगी, जो दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में दो शहरों को जोड़ेगी। इस परियोजना के पहले चरण में नोएडा सेक्टर 122, सेक्टर 123, ग्रेटर नोएडा सेक्टर चार, इको टेक और ग्रेटर नोएडा दो पांच स्टेशन बनेंगे। दूसरे चरण में ग्रेटर नोएडा सेक्टर तीन, सेक्टर 10, सेक्टर 12 और नालेज पार्क पांच, चार स्टेशन होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में निर्णय किया गया।

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने पत्रकारों को बताया, मंत्रिमंडल ने सेक्टर 71- नोएडा और नॉलेज पार्क पांच -ग्रेटर नोएडा के बीच इस परियोजना को मंजूरी दी। इस पर 2,682 करोड़ रुपये की लागत आएगी और यह 14.95 किलोमीटर लंबी होगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के अगले तीन वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि नये रेल संपर्क से गौर सिटी और नोएडा एक्सटेंशन की घनी आबादी वाले इलाकों को एक्का लाइन और उससे सटी ब्लू लाइन मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद है। मेट्रो की ब्लू लाइन नोएडा को दिल्ली से जोड़ती है। गौरतलब है कि इस वर्ष जनवरी में नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली मेट्रो की एक्का लाइन का उद्घाटन किया गया था। इस मेट्रो परियोजना की लागत के वित्त पोषण में राज्य सरकार के अंश 327 करोड़ रुपए तथा सब-आॅर्डिनेट डेट 177 करोड़ रुपए का वहन नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा द्वारा अपने संसाधनों से अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाली लम्बाई के अनुपात में किया जाएगा। इस परियोजना में राज्य सरकार द्वारा कोई धनराशि नहीं दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...