गुनगुना पानी पीने से होंगे कई फायदे लेकिन जान लें इसका सही समय नहीं तो पड़ेगा भारी

हेल्थ डेस्क। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते हैं। ऐसे में फिटनेस के लिए लोग गुनगुना पानी पीने की सलाह देते हैं। गुनगुना पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि यह शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन लोग गर्म पानी पीने का सही समय नहीं जानते जिनसे शरीर को नुकसान भी पहुँच सकता है। इसलिए हमें गर्म पानी पीने का सही समय जानना बहुत जरुरी है। आज हम इस खबर के माध्यम से गर्म पानी पीने के सही समय के बार में बताएंगे। आइये जानते हैं इससे होने वाले फायदे के बारे।

गर्म पानी पीने का सही समय

  • सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
  • भोजन से पहले गर्म पानी पीने से भूख नियंत्रित रहती है और पाचन क्रिया दुरुस्त होती है।
  • रात में सोने से पहले गर्म पानी पीने से बॉडी रिलैक्स होती है और बेहतर नींद आती है।
  • अगर आप मेटाबॉलिज्म बूस्ट करना चाहते हैं, तो गर्म पानी में नींबू, शहद, दालचीनी या सौंफ मिलाकर पी सकते हैं।

गर्म पानी पीने के जबरदस्त फायदे

  • गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया तेज होती है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
  • गर्म पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और कैलोरी बर्न करने में सहायक होता है।
  • गुनगुना पानी पीने से तनाव कम होता है और बॉडी रिलैक्स महसूस करती है।
  • सुबह गर्म पानी पीने से शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं और त्वचा में निखार आता है।

    नोट :
    यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। बता दें कि किसी चीज का अत्यधिक सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है।

RELATED ARTICLES

नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में मिला पुलिसकर्मी का शव

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 42 वर्षीय एक कांस्टेबल कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में...

भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना मेरी जिम्मेदारी, दिल्ली में बोले रक्षामंत्री

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सशस्त्र बलों के साथ मिलकर काम करना और भारत पर बुरी नजर रखने...

तेजस की बड़ी उपलब्धि: 7,492 करोड़ रुपये के बीएसएनएल प्रोजेक्ट के लिए दूरसंचार गियर की आपूर्ति पूरी

नयी दिल्ली। टाटा समूह की दूरसंचार उपकरण कंपनी तेजस नेटवर्क्स ने अगस्त, 2023 में दिए गए सौदे के तहत 4जी और 5जी सेवाओं के...

Latest Articles