back to top

माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक सेवा नियमावली को लेकर नवंबर में होगा बड़ा आंदोलन

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य और शिक्षकों के सेवा नियमावली में हुए संशोधन को लेकर शिक्षकों में काफी रोष व्याप्त है। बीते 9 अक्टूबर को शिक्षकों ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा के कार्यालय पर घेराव कर अपनी मांगों से संबंधित प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा था लेकिन एक सप्ताह बाद भी उनकी मांगों पर शासन की तरफ से कोई भी निर्णय नहीं हुआ है। ऐसे में शिक्षक एक बार फिर से अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।

शिक्षकों की ओर से नवम्बर में लखनऊ में शिक्षक अधिकार बचाओ अभियान का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें पूरे प्रदेश के करीब 65 हजार के आसपास माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षक को लखनऊ बुलाने की तैयारी है। शिक्षक संघ का कहना है कि नवंबर में होने वाले महारैली के माध्यम से हम एक बार फिर से सरकार पर अपने प्रस्ताव पर दोबारा से विचार करने का मांग करेंगे यदि सरकार की तरफ से उसके बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो शिक्षक संघ बोर्ड परीक्षा में असहयोग करने पर भी विचार करेगा।

रमाबाई अंबेडकर मैदान पर हो सकती है शिक्षकों की महारैली

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्य मंत्री व प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि सरकार शिक्षक भर्ती के लिए नई नियमावली व आयोग लेकर आयी है। उसे प्रदेश के शिक्षक समाज को काफी नुकसान होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल शिक्षकों का अधिकार खत्म होगा, बल्कि आने वाले समय में सरकारी शिक्षकों के पद पूरी तरह से समाप्त कर दिये जायेंगे। इसी को बचाने के लिए संघ ने 9 अक्टूबर को महानिदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था।

अब इसी कड़ी में प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यालय प्रधानाचार्य और शिक्षकों की सेवा सुरक्षा बहाली एवं शिक्षक चयन बोर्ड 1982 की धारा 21 को बचाने के लिए नवम्बर में एक महारैली का आयोजन करने जा रहे हैं। इस महारैली से उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग विधेयक में पास किये गये प्रावधानों को वापस लेने व धारा-16 के अनुसार सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के सेवा शर्तों और सुरक्षा एवं इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 के नियमों के अध्याय-3 को दोबारा से लागू करने की मांग की जाएगी।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि सरकार ने जो नया विधेयक बनाया है उसे विद्यालय प्रबंधकों के हाथों में शिक्षकों के उत्पीड़न का पूरा अधिकार दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि महारैली के बाद सरकार को मांगों पर विचार करने के लिए कुछ समय दिया जाएगा यदि उसके बाद भी सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो बोर्ड परीक्षा में भी शिक्षक असहयोग कर सकते हैं, हालांकि इस पर निर्णय अगले साल लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सरकार ने चयन बोर्ड अधिनियम की धारा-21 की व्यवस्था को नए आयोग अधिनियम में भी संशोधन करके लायी है। लंबे संघर्ष के बाद चयन बोर्ड की नियमावली बनी थी। इससे बिना जांच पूर्वानुमान बढ़ेगा प्रबंधन की कार्रवाई शून्य मानी जाती थी लेकिन अब नये अधिनियम में मनमानी तरीके से शिक्षकों पर कार्रवाई का दबाव बढ़ जाएगा।

नये विधेयक के नियमों से शिक्षक को आपत्ति

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और पदोन्नति संबंधी तीन धाराओं को हटा दिया गया है। सेवा सुरक्षा संबंधी धारा 21 के हटने से प्रबंधक को बिना आयोग की अनुमति के शिक्षक के वेतन काटने और कार्रवाई का अधिकार मिला है। तदर्थ पदोन्नति संबंधित धारा 18 को हटाने से इंचार्ज के रूप में काम कर रहे वरिष्ठ शिक्षक को अब वेतन नहीं मिलेगा।

पहले 60 दिनों में उसकी पदोन्नति करने का अधिकार था। पदोन्नति संबंधी धारा-12 हटने से जेडी, उप शिक्षा निदेशक और डीआईओएस की जगह अब डीआईओएस के पास पदोन्नति के अधिकार होंगे ऐसे में भ्रष्टाचार बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, 2003 की धारा 11(6) को हटाने शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में नई धारा को जोड़ा गया है।

इसके तहत आयोग से शिक्षक अथवा प्रधानाचार्य के चयन होने के बाद उसे ज्वाइन कराने की जिम्मेदारी डीआईओएस पर होगी। पहली बार में चयनित शिक्षक ज्वाइन नहीं करता है तो डीआईओएस रिमाइंडर भेजेंगे। समय रहते शिक्षक ने पद ज्वाइन नहीं किया तो इस धारा के तहत विद्यालय से उस पद को ही समाप्त कर दिया जाएगा।

प्रदेश के सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज में कार्यरत प्रधानाचार्य और शिक्षक

– कुल प्रधानाचार्य की संख्या-1505
– कुल प्रवक्ताओं की संख्या- 16141
– कुल सहायक शिक्षकों की संख्या- 45869
– प्रदेश में कुल सहायता प्राप्त विद्यालयों की संख्या- 4512

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...