back to top

अस्पतालों में दवाओं व ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था हो : योगी

  • डॉक्टरों व पैरामेडिक्स को बराबर किया जाये प्रशिक्षित

  • अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य तथा अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास लखनऊ व कानपुर की करें देख-रेख

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के उपचार की सभी आवश्यक दवाओं की बैकअप सहित पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालयों, मेडिकल कॉलेजों तथा चिकित्सा संस्थानों में औषधियों एवं ऑक्सीजन की सुचारु व्यवस्था बनायी रखी जाये।

मुख्यमंत्री बुधवार को लोक भवन में उच्च अफसरों के साथ बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ, वॉर्ड्स में नियमित राउण्ड लें। डॉक्टरों तथा पैरामेडिक्स को प्रशिक्षित करने की प्रक्रिया लगातार जारी रहे।

मुख्यमंत्री ने कोविड चिकित्सालयों में बेड्स की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का कार्य पूरी तेजी से संचालित किया जाये। इसके लिये सर्विलान्स टीम की व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि रोगियों के लिए आॅक्सीजन निर्धारित दर पर उपलब्ध हो। इसकी कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ व कानपुर नगर में उपचार व्यवस्था को और सुदृढ़ किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य तथा अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज लखनऊ की चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा करें। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य कानपुर नगर की चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा करें।

उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमित रोगी को समय से अस्पताल में भर्ती कराते हुये इलाज प्रारम्भ किये जाने से अधिक से अधिक जीवन रक्षा की जा सकती है। इसलिये कोविड-19 के उपचार की प्रभावी व्यवस्था को हर हाल में बनाये रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कोविड चिकित्सालय में भर्ती मरीजों की गहन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सफलतापूर्वक उपचारित किये गये रोगियों की इलाज विधि का बारीकी से अध्ययन किया जाये। इससे अन्य मरीजों का सफल इलाज करने में मदद मिलेगी। उन्होंने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा को मेडिकल कॉलेज व चिकित्सा संस्थानों में तथा अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को जिला चिकित्सालयों में इसकी समीक्षा कराने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करने की कार्यवाही को लगातार जारी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जब तक इस रोग की कोई कारगर दवा अथवा वैक्सीन विकसित नहीं हो जाती, तब तक बचाव ही सबसे अच्छा उपाय है।

इसलिए कोविड-19 के सम्बन्ध में जागरूकता की कार्यवाही प्रभावी ढंग से संचालित की जाये। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जनता को कोविड-19 से बचाव एवं सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक करने के उद्देश्य से कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...