back to top

सरकारी अस्पतालों में नहीं है पेट की बीमारियों का इलाज

लखनऊ। लिवर व पेट सम्बन्धी बीमारियां बढ़ रही हैं। बावजूद इसके सरकारी अस्पतालों में इसका इलाज ही नहीं है। ऐसी तकलीफ से गुजर रहे मरीजों को केजीएमयू, पीजीआई व अन्य बड़े संस्थानों में रेफर किया जा रहा है, जहां पहले से ही लोड अधिक है। दरअसल डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ ही नहीं है, जिस कारण कई विभाग संचालित ही नहीं हो पा रहे हैं।

प्रदेश में 19 हजार डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं जिसमें आधे से ज्यादा खाली पड़े हैं। महज 12 हजार डॉक्टर तैनात हैं, इनमें भी कई गैरहाजिर बताये जा रहे हैं। इनमें भी कोई विशेषज्ञ नहीं हैं। स्थिति यह है कि कोई गैस्ट्रो विशेषज्ञ न होने से पेट के जुड़ी गम्भीर बीमारियों का इलाज नहीं हो पा रहा है। यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को केजीएमयू, पीजीआई व अन्य संस्थान रेफर किया जाता है, जहां भीड़ अधिक होने के कारण इलाज मिलना आसान नहीं होता। ऐसे में कई मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े जानकार बताते हैं कि प्रदेश को इस समय लगभग 33 हजार से ज्यादा विशेषज्ञ डॉक्टर चाहिए और लगभग छह हजार से ज्यादा एमबीबीएस की जरूरत है।

वर्ष 2020 के बाद पद बढ़ाने की कोई चर्चा भी नहीं हुई है, जो डॉक्टर उपलब्ध हैं, उन पर भांति-भांति के प्रतिबंध हैं। आज कोई भी सरकारी डॉक्टर वीआरएस नहीं ले सकता। पहले डॉक्टर के रिटायरमेंट की उम्र 58 थी, फिर 60 हुई और अब तो कई डॉक्टर 65 की उम्र में भी काम कराया जायेगा। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष सचिन वैश्य का कहना है कि कोई भी सरकारी डॉक्टर तीन लाख रुपये महीने से ज्यादा वेतन-भत्ते के रूप में नहीं पाता. नतीजतन, पीएमएस में आने को चिकित्सकों में कोई उत्साह नहीं है। डॉक्टर पोस्टमार्टम और वीआईपी एम्बुलेंस ड्यूटी कर रहे हैं। इन तमाम दिक्कतों को देखते हुए कोई भी नया चिकित्सक सरकारी सेवा में आना ही नहीं चाहता।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने डॉक्टर के 401 पदों के लिए वैकेंसी निकाली, सिर्फ 40 पद भरे जा सके। बाकी सब खाली रह गये। डॉक्टरों की इस कमी से जूझ रही राज्य सरकार ने ठेके पर डॉक्टर भर्ती करने का फैसला लिया और पांच लाख रुपये महीने की अधिकतम सैलरी तय की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 1200 विशेषज्ञ डॉक्टर्स की वैकेंसी निकाली। बमुश्किल सौ डॉक्टर इस मुहिम के माध्यम से तैनात किए जा सके।

RELATED ARTICLES

पीपीपी मॉडल के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा

कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस...

सीएम योगी बोले- ईमानदार व्यापारियों को मिले सम्मान और त्वरित समाधान, कर प्रणाली बने सरल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग को निर्देश दिए हैं कि कर संग्रह बढ़ाने के साथ-साथ ईमानदार व्यापारियों को सुविधा, सम्मान...

यूपी में दो वरिष्ठ अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले,एएसपी बलरामचारी दुबे को यूपी-112 की जिम्मेदारी व विजय शंकर मिश्र बने अयोध्या के नए एएसपी...

लखनऊ। योगी सरकार ने सोमवार को पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है, जिसके तहत शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा...

पीपीपी मॉडल के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा

कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस...

30 दिन के लिए जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख राम रहीम , 16वीं बार मिली राहत

चंडीगढ़। पंजाब में चुनावों की आहट के साथ ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ...

सोने और चांदी के दामों में आयी बड़ी गिरावट, जानें आज के भाव

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 4,300 रुपये से ज्यादा टूटी, जबकि सोना करीब ₹900 सस्ता...

दिल्ली में हुई QUAD देशों की अहम बैठक, होर्मुज को जल्द खोलने और आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति का पुरजोर समर्थन

देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित क्वाड (QUAD) देशों के विदेश मंत्रियों की एक बेहद महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई है,...

खड़गे ने पीएम मोदी से पूछा सवाल…कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी देश में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला...

दिल्ली-NCR पर महंगाई का डबल अटैक, पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG के दाम 2 रुपये बढ़े, 12 दिनों में 6 रुपये की भारी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में रहने वाले आम लोगों और कमर्शियल वाहन चालकों को आज महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल...