back to top

राम-परशुराम में अंतर नहीं, बस बुद्धि में भेद : मुख्यमंत्री योगी

  • बिना किसी का नाम लिये विपक्ष पर आक्रामक रहे मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्निवार को विधानसभा में बिना किसी का नाम लिये विपक्ष पर आक्रामक रहे। उन्होंने ब्राह्मण सियासत, परशुराम पॉलिटिक्स, कोरोना संक्रमण और कानून व्यवस्था को लेकर उठाये जा रहे सवालों पर विरोधियों को करारा जवाब दिया। योगी ने कहा कि राम और परशुराम में तात्विक रूप से कोई भेद नहीं है, दोनों विष्णु के अवतार हैं। बस कुछ लोगों की बुद्धि में भेद है।

कहा कि तात्विक रूप से शास्त्रों ने इनमें कोई भेद नहीं माना है। लोक भाषा में संत तुलसीदास ने बहुत अच्छे ढंग से इसकी विवेचना की है, बहुत अच्छे ढंग से इसको प्रस्तुत किया है। जब धनुष भंग के समय भगवान परशुराम पधारते हैं तो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मुंह से उन्होंने कहला दिया, राम मात्र लघु नाम हमारा, परसु सहित बड़ा नाम तोहारा। देव एकु गुनु धनुष हमारें, नव गुन परम पुनीत तुम्हारे। सब प्रकार हम तुम्ह सन हारे, छमहु बिप्र अपराध हमारें।

भगवान राम की ही मर्यादा है कि वह भगवान परशुराम के प्रति सम्मानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहते हैं कि ‘हे देव, हमारे तो एक ही गुण धनुष हैं लेकिन आपमें तो परम पवित्र शम, दम, तप, शौच, क्षमा, सरलता, ज्ञान, विज्ञान और आस्तिकता यह सभी नौ गुण हैं। हम तो सब प्रकार से आपसे हारे हैं, क्योंकि आप विप्र हैं। हमारे अपराधों को क्षमा कीजिये।’ यह भगवान राम ही कह सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने राम सेतु का विरोध किया था, जिन्होंने नागरिकता कानून के नाम पर देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया था, इस समाज को बांटने का प्रयास किया था। ऐसे लोग आज फिर से अपनी विभाजनकारी और कुत्सित राजनीति के जरिये समाज को विभाजित करने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलायी थीं। ये वही लोग हैं जो आज जातिवाद का नारा दे रहे हैं, जातीयता का झंडा लेकर चल रहे हैं।

ये वही लोग हैं जो जब सत्ता में आते हैं तो कन्नौज के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नीरज मिश्र का सिर काटकर ब्रीफकेस में अपने यहां मंगाते हैं और उस शर्मनाक घटना के बाद भी जनता से माफी नहीं मांगते। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो तिलक और तराजू की बात करके समाज को बार-बार गाली देते थे और, आज उत्साह और उमंग के इस माहौल में, किस प्रकार नये रूप में जहर घोलने का काम कर रहे हैं।

कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की कार्यवाही एक अभूतपूर्व घटना है। आने वाले समय के लिए इसे और भी स्मरणीय बनाने के लिए हम नये प्रयास के साथ अयोध्यापुरी के विकास की नयी रूप-रेखा तैयार कर रहे हैं। पर, अभी अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर के लिए प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किये गये कार्य के प्रसाद को हर प्रदेश तक और हर जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने के अभिनव कार्य को अपने हाथों में लेना है। देश-दुनिया में यह प्रसाद सब तक पहुंचना ही चाहिए।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...