back to top

बॉलीवुड संगीत जगत में होती है तरफदारी : राहुल वैद्य

मुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन के प्रतिभागियों में से एक गायक राहुल वैद्य का कहना है कि हिंदी संगीत जगत में पहचान बनाने के लिए सिर्फ प्रतिभा और योग्यता ही काफी नहीं है, बल्कि इसके साथ बहुत सारी अन्य चीजें भी करनी होती हैं। वैद्य गायन से जुड़े रियलिटी शो इंडियन आइडल के पहले सीजन के दूसरे रनर-अप रहे थे।

वैद्य के काम की सूची में तेरा इंतजार एलबम और रेस 2 फिल्म का बेइंतहा गीत शामिल है। वैद्य का कहना है कि फिल्मी दुनिया में सक्रिय रूप से अभी काम कर रहे ज्यादातर गायकों ने संगीत निर्देशकों के सहायकों के तौर पर काम किया है या वे किसी म्यूजिक लेबल से जुड़े रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मिसाल के तौर पर गायक अरिजीत सिंह संगीत निर्देशक प्रीतम के सहायक रहे हैं, अरमान मलिक संगीतकार अमाल मलिक के भाई हैं जबकि जुबिन नौटियाल संगीत क्षेत्र की कंपनी टी-सीरीज से जुड़े हैं। बिग बॉस घर में प्रवेश से पहले उन्होंने कहा, किसी भी गायक को फिल्मी गाने मिलने के पीछे कई चीजें काम करती हैं। सिर्फ प्रतिभा और योग्यता से काम नहीं चलता है, कई अन्य चीजें भी काम करती हैं। जैसे कि तरफदारी, किसी को प्राथमिकता दिया जाना, आप इसको लॉबिइंग भी कह सकते हैं।

बॉलीवुड (संगीत उद्योग) में कई खेमे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्हें कई बार बिग बॉस की पेशकश हुई थी लेकिन वह इसके लिए हां नहीं कर सके क्योंकि यह साल के अंतिम समय में आता है और यह प्रस्तुति देने वालों (परफॉर्मर्स) के लिए व्यस्त समय होता है।

उन्होंने कहा कि इस साल कोविड-19 महामारी की वजह से बाहर होने वाले कार्यक्रम रद्द हैं, इसलिए बिग बॉस में आने का यह सही समय था। वैद्य का कहना है कि उन्होंने बॉलीवुड में गाना पाने के लिए कभी किसी तरह की पैरवी नहीं कराई है और उनका कहना कि वह खुद का प्रतिनिधित्व स्वयं ही करते हैं।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...