back to top

अखिलेश की सोच और नजरिये में ही खोट है : सिद्धार्थनाथ

अपराध तो उन्हें दिखते हैं, पर गले में तख्ती लटकाकर सरेंडर करने थाने में आये अपराधी नहीं
जिनको आपने खाद पानी दिया था उनकी 16 अरब की संपतियां जमीदोंज हो चुकी हैं या जब्त

विशेष संवाददाता
लखनऊ। अखिलेश आपके नजरिए और सोच में ही खोट है। यही वजह है कि आपको सिर्फ सिक्के का एक ही पहलू दिखता है। आप अपराध की एक घटना को तिल का ताड़ बनाने का प्रयास करते हैं। यह बातें राज्य सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बुधवार को जारी एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि आपको वह तस्वीरें कभी नहीं दिखीं जिनमें गले में मैं अपराधी हूं का तख्ती लटकाकर अपराधी आए दिन थानों में सरेंडर करने आते हैं। आपको अपराध के आंकड़ों में आई कमीं भी नहीं दिखती। दिखेगी भी क्यों। आपके शासन काल की एक मात्र उपलब्धि ही अराजकता रही है। आप और आपकी पार्टी के लोग ही ऐसे लोगों के रहनुमा रहे हैं। ऐसे तत्वों को खाद-पानी देते रहे हैं।

कानून व्यवस्था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सत्ता संभालने के पहले दिन से ही सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। आपने जिन अपराधियों और माफियाओं को पाला.पोसा था उनकी करीब 16 अरब की चल-अचल संपत्तियां या तो जमींदोज हो गई या कुर्क या जब्त। करीब 150 अपराधी अब तक पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। 3200 से अधिक ऐसी ही मुठभेड़ों में घायल हो चुके हैं। इनमें 12 जवानों की भी शहादत हुई। आप जब कानून वयवस्था की बात करते हैं तो इन जवानों की शहादत का भी अपमान करते हैं। जनता ने आपको कानून व्यवस्था के मामले पर ही खारिज किया। आपको तो इस मामले पर बोलने का कोई नैतिक हक ही नहीं, पर सपा का नैतिकता से क्या सरोकार। बोलते रहिए। पब्लिक सब जानती है। देख रही है। समय आने पर जवाब देने को बेताब भी है।

मालूम हो कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में सीतापुर के एक डॉक्टर की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर तंज कसा था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि सीतापुर के हरगांव क्षेत्र में एक डॉक्टर की हत्या और उनके पिता पर कातिलाना हमले की घटना से प्रदेश भयभीत है और अपराधी बेखौफ। उनके इसी ट्वीट के जवाब में राज्य सरकार के प्रवक्ता ने उक्त बातें कहीं।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...