back to top

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में हैं वैश्विक संभावनाएं: प्रो आलोक राय

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण और समन्वय की नीति के तहत पड़ोसी देश नेपाल के शैक्षिक और शोध परितंत्र का अध्ययन करने तथा उनके विभिन्न संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन के लिए कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधि मंडल रवाना हुआ।

प्रतिनिधि मंडल को दिशा निर्देश देते हुए कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में वैश्विक संभावनाएं हैं, इसे विश्व पटल पर रखने की आवश्यकता है। यह प्रतिनिधि मंडल नेपाल में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर अध्ययन करेगा। नेपाल और भारत के बीच व्यापक और सकारात्मक शैक्षिक आदान-प्रदान, राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सदाशय पूर्वक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा नीति के रूप में चर्चा परिचर्चा में लाना और चुनिंदा उत्कृष्ट शैक्षिक संस्थाओं के साथ अकादमिक, सांस्कृतिक संवाद और आवश्यकतानुसार समझौता ज्ञापन स्थापित करना।

इसके अतिरिक्त प्रतिनिधि मंडल नेपाल के आम जन मानस में शिक्षा के वैश्विक आयामों पर भी अध्ययन, चर्चा एवं चिंतन संवाद करेगा और कुछ उच्च शिक्षण परिसरों में चर्चा परिचर्चा में भी प्रतिभाग करेगा। कुलपति प्रो. आलोक राय के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधि मंडल में लखनऊ विश्वविद्यालय की डीन एकेडमिक्स प्रो गीतांजलि मिश्र, डायरेक्टर इंटरनेशनल सेल के प्रो. आरपी सिंह, डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. अवधेश त्रिपाठी, पीएम रुसा डायरेक्टर डॉ केया पाण्डेय, उपक्रम के एसोसिएट इंटरनेशनल डायरेक्टर एवं प्रो सतेंद्र पाल सिंह एवं लखनऊ विश्वविद्यालय की वित्त अधिकारी हिमानी चौधरी हैं।

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...