back to top

फिर 25 रुपये बढ़े रसोई गैस के दाम

नयी दिल्ली। सब्सिडी वाली रसोई गैस सहित सभी श्रेणियों में एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की कीमतों में बुधवार को 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई। दो महीनों से भी कम समय में दरों में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के अनुसार सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत अब दिल्ली में 884.50 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) है। इससे पहले एक जुलाई को सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की दरों में 25.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। अगस्त में एक तारीख और 18 तारीख को बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमतों में हर बार 25 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि हुई थी।

 

उद्योग सूत्रों ने कहा कि सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत एक अगस्त को नहीं बढ़ाई गई थी, क्योंकि उस समय संसद का सत्र चल रहा था और बढ़ोतरी होने पर विपक्ष सरकार पर हमला कर सकता था। ताजा वृद्धि के बाद सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत एक जनवरी से कुल 190 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ चुकी है। मासिक मूल्य वृद्धि ने सब्सिडी को खत्म कर दिया है। कुछ दूर-दराज के क्षेत्रों को छोड़कर प्रमुख शहरों में सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत लगभग बराबर है। घरेलू रसोई गैस की कीमत पिछले सात वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गई है। एक मार्च 2014 को घरेलू गैस का खुदरा बिक्री मूल्य 410.5 रुपये प्रति सिलेंडर था। वाणिज्यिक सिलेंडर (19 किलो) की कीमत में भी 75 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, और दिल्ली में इसकी कीमत अब।,693 रुपये होगी। दूसरी ओर पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 101.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.77 रुपये प्रति लीटर है।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...