back to top

पूरा देश राममय हो गया… CM योगी ने कहा- 500 वर्षों के बाद आया है यह पल, मंदिर वहीं बना, जहां संकल्प लिया था

अयोध्या। अयोध्या में सोमवार को भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में श्री राम लला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है और संपूर्ण देश आस्था एवं भक्ति के सागर में डूबकर राममय हो गया है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए भावुक क्षण है, यह पल 500 वर्ष के इंतजार के बाद आया है. रामलला की मंदिर वहीं बनी है जहाँ संकल्प लिया था।

श्री राम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर योगी मंदिर परिसर में सुबह ही पहुंच गए और मेहमानों का स्वागत किया। बतौर मेजबान योगी ने राजनीति, कला, खेल, साहित्य, फिल्म जगत, उद्योग एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों का सम्मान के साथ सत्कार किया। सुबह मंदिर परिसर में पहुंच कर मेहमानों से मिलने के साथ ही मुख्यमंत्री ने मंदिर के निर्माण कार्य से संबद्ध अभियंताओं, श्रमिकों और उनके परिजनों से भी भेंट की तथा उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी के मंदिर परिसर में पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें रामनामी पटका पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इससे पहले सुबह आठ बजे से ही मेहमानों का मंदिर परिसर में आगमन शुरू हो गया था। सभी मेहमानों को जन्मभूमि पथ होते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश दिलाया गया, उन्हें रामनामी पटका पहनाया गया और निर्धारित स्थान पर बैठाया गया। इस बीच सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल और शंकर महादेवन ने अपनी प्रस्तुति भी दी।

इसके पहले योगी ने इस पुण्य अवसर का साक्षी बनने आ रहे सभी अतिथियों, प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) प्रमुख मोहन भागवत के स्वागत में अपना संदेश पोस्ट किया। सोमवार की सुबह सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में योगी ने कहा, श्री राम लला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के पुण्य अवसर के साक्षी बनने आ रहे सभी अतिथि महानुभावों का सप्तपुरियों में श्रेष्ठ, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की प्राकट्य भूमि श्री अयोध्या धाम में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। जय सियाराम।

अपने सिलसिलेवार पोस्ट में योगी ने कहा, अद्भुत, अविस्मरणीय, अलौकिक क्षणउ आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आराध्य प्रभु श्री राम की पावन जन्मस्थली श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम लला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज असंख्य राम भक्तों की प्रतीक्षा पूर्ण होने जा रही है। संपूर्ण देश आस्था और भक्ति के सागर में डूबकर राममय हो गया है। जय श्री राम.

उन्होंने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा, जय सियाराम। प्रभु श्री राम और माता सीता के चरण रज से पावन हुई धरा श्री अयोध्या धाम में नए भारत में सांस्कृतिक पुनर्जागरण के शिल्पी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत का स्वागत करते हुए कहा, प्रभु श्री राम की प्राण-प्रिय नगरी श्री अयोध्या धाम में श्री राम लला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आरएसएस के माननीय सरसंघचालक आदरणीय मोहन भागवत का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

योगी ने कहा, श्री अयोध्या धाम स्थित प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में देश-दुनिया से पधार रहे पूज्य संतों व धर्माचार्यों का हार्दिक स्वागत-अभिनंदनउ श्री अयोध्या धाम में आपकी गरिमामयी उपस्थिति रामराज्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...