back to top

उप्र में पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले हफ्ते बारिश और बदली से जूझने के बाद अब पछुआ हवा के कारण फिजा में घुली गलन से लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सुबह कोहरे के बाद धूप खिली मगर बर्फीली पछुआ हवा के कारण गलन खासी बढ़ गई।

आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर शीतलहर चली। वहीं, राज्य के पूर्वी भागों में कई जगहों पर सुबहरात घना कोहरा भी रहा। बर्फीली हवा चलने के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक मण्डलों में तापमान में गिरावट आई।

इस दौरान आगरा, लखनऊ, बरेली तथा मुरादाबाद मण्डलों और बहराइच जिले में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, लखनऊ, बरेली, आगरा, गोरखपुर, फैजाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, वाराणसी तथा झांसी मण्डलों में यह सामान्य से काफी नीचे रहा।

पिछले 24 घंटों के दौरान वाराणसी और इलाहाबाद मण्डलों में रात के तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान चुर्क राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने का अनुमान है। कुछ इलाकों में कोहरा भी गिरने की सम्भावना है।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...