back to top

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार की सुबह तेज हवा और बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। गर्मी से राहत का सिलसिला शुक्रवार तक जारी रहने का अनुमान है। आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने भाषा को बताया कि राजस्थान में चक्रवातीय दबाव और पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ा है।

इस वजह से आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। उन्होंने बताया कि मौसम का यह मिज़ाज शुक्रवार तक बना रहने की सम्भावना है। गुप्ता ने बताया कि शनिवार से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने बताया कि अभी तक की स्थिति के अनुसार प्रदेश में मानसून 2022 जून तक पहुंचेगा।

इस बीच, मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान नीमसार में सबसे ज्यादा नौ सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बाराबंकी, कैसरगंज और फतेहपुर में एक-एक सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस बारिश से प्रदेश के विभिन्न मण्डलों में तापमान में खासी कमी दर्ज की गई।

वाराणसी, कानपुर, झांसी, इलाहाबाद, लखनऊ, आगरा तथा मेरठ मण्डलों में दिन का तापमान काफी कम रहा। रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर जबकि पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...