back to top

यूपी में अपना लिया गया है ‘नो टेस्ट, नो केस’ का रास्ता : अखिलेश

  • दावों के सहारे अपने दिन काट रही है भाजपा सरकार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के हालात बेकाबू होने से ‘नो टेस्ट नो केस’ का रास्ता अपना लिया गया है। राज्य सरकार बीमारी से निबटने में असहाय और अक्षम साबित हो रही है।

प्रदेश में कोविड मरीज 44,563 हैं और 1981 मौते हो चुकी है। मौजूदा मुख्यमंत्री का निष्फल कार्यकाल इसी बात में बीत रहा है कि वे सपा सरकार के कार्यकाल में हुए कामों का ही फीता काटते रहे। भाजपा सरकारें केन्द्र की हों या राज्य की दावों के सहारे ही अपने दिन काट रही हैं।

अखिलेश ने कहा कि यूपी में कोरोना का शिकार बनने वालों की सूची में अधिकारियों, पुलिस कर्मियों, नगरपालिका, बैंक, स्वास्थ्य, शिक्षा और न्यायकर्मियों का लगातार बढ़ना बेहद चिंताजनक है।

शुक्रवार को 707 केस राजधानी लखनऊ में मिले। मरीजों को न समय से इलाज मिल रहा है और नहीं दवाइयां। प्रशासनिक विफलता के चलते कोरोना में और ज्यादा मौते हो सकती है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि नोएडा में समाजवादी सरकार के कार्यकाल में 400 बेड के अस्पताल की आधारशिला रखी गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसी अस्पताल में फीता काटने की रस्म अदायगी करते है।

इस अस्पताल में अब कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज होगा। सोती सरकार जागकर सुनिश्चित करे कि कोरोना टेस्ट रिपोर्टे जल्द व सही आएं जिससे लोग रिपोर्ट पर विश्वास कर सकें और अपने लोगों को न खोयें।

उन्होंने कहा कि यह एक दुःखद घटना है कि शाहजहांपुर का पुलिस अधिकारी तीन बार निगेटिव के बाद लखनऊ में आते ही पाॅजिटिव हुआ और उसकी मृत्यु हो गई। एक शिक्षिका भी बिना इलाज मर गई।

वाराणसी में पत्रकार राकेश चतुर्वेदी की मौत हो गई। लखनऊ शहर में शुक्रवार को 5 मौंते हुई। इटावा में बैंक मैनेजर और आगरा में पूरा परिवार पाॅजिटिव पाया गया।

अखिलेश ने कहा कि प्रतापगढ़ के पट्टी में भाजपा का दमनकारी चेहरा सामने आया है। कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद करने वाले आम नागरिकों और समाजवादियों के खिलाफ मंत्री के इशारे पर फायरिंग का झूठा केस दर्ज किया गया है।

जबकि सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने वाले भाजपा नेताओं पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में घोर अव्यवस्थाएं हैं।

क्वारंटीन सेंटरों में गंदगी के चलते मरीज की बीमारी बढ़ जाना स्वाभाविक है। वहां समय से न डाक्टरी सुविधाएं मिलती है और नहीं वहां पौष्टिक भोजन उपलब्ध होता है। जो कोरोना पीड़ित नहीं है, ऐसे मरीजों की जिंदगी भी खतरे में है। अस्पतालों में उनको समय से इलाज नहीं मिल रहा है।

सरकारी अस्पतालों के अलावा प्राईवेट अस्पतालों में भी मरीजों को भटकना पड़ता है। कई अस्पतालों में दौड़ के दौरान लोगों की मौंते हो चुकी हैं। मेडिकल काॅलेज में स्क्रीनिंग के बगैर किसी की भर्ती नहीं होती है। अन्य अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं भी चरमराई हुई हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार प्रशासन चलाने में पूर्णतया विफल नज़र आ रही है। कोरोना जैसी बीमारी से निबटने की क्षमता भी वह खो चुकी है। प्रशासनिक व्यवस्थाएं पंगु है।

सरकार बयानों से ही बीमारियों का इलाज करने का चमत्कार कर रही है। काम के मामले में लगता ही नहीं कि यूपी में सरकार नाम की कोई संस्था सक्रिय है अथवा नहीं।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...