back to top

सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 556 अंक उछलकर बंद 

मुंबई. मजबूत वैश्विक संकेतों और सकारात्मक घरेलू आर्थिक आंकड़ों के बीच शुक्रवार को ऊर्जा, धातु एवं तेल शेयरों में खरीदारी आने से सेंसेक्स ने 556 अंकों की बड़ी छलांग लगाई जबकि निफ्टी ने एक बार फिर 19,400 का स्तर हासिल कर लिया।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 555.75 अंक यानी 0.86 प्रतिशत चढ़कर 65,387.16 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 19,435.30 अंक के उच्च स्तर तक पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 181.50 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,435.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एनटीपीसी में सर्वाधिक 4.84 प्रतिशत की तेजी देखी गई। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और टेक महिंद्रा भी प्रमुख रूप से बढ़त में रहे। दूसरी तरफ अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, नेस्ले और एलएंडटी के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, अनुकूल वैश्विक संकेतों, उम्मीद से बेहतर घरेलू विनिर्माण आंकड़े और सकारात्मक जीडीपी आंकड़े आने से घरेलू बाजारों में उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान प्रमुख विनिर्माण उद्योगों से जुड़े शेयरों में तेजी रही।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के अधिकांश बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार चल रहा था। बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी का माहौल रहा था।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.26 प्रतिशत चढ़कर 87.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 2,973.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की थी।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...