back to top

उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 221 अंक लुढ़का 

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 221 अंक नुकसान में रहा। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच घरेलू स्तर पर निवेशकों ने स्वास्थ्य देखभाल, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पादों और जिंस शेयरों में बिकवाली की।

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने और एचडीएफसी के शेयरों में भारी बिकवाली होने से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। तीस शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव के बीच 221.09 अंक यानी 0.33 प्रतिशत गिरकर 66,009.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसके उच्चतम एवं निम्नतम स्तर में करीब 500 अंकों का फासला रहा जो भारी उठापटक को दर्शाता है। यह 66,445.47 अंक के ऊपरी और 65,952.83 अंक के निचले स्तर पर रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी में भी 68.10 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट रही और यह 19,674.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से विप्रो को सर्वाधिक 2.32 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा मोटर्स के शेयरों में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही।

दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व के शेयरों में बढ़त का रुख देखा गया। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी एवं जापान का निक्की गिरकर बंद हुए जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट एवं हांगकांग के हैंगसेंग बढ़त लेने में सफल रहे।

यूरोप के ज्यादातर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में भी बृहस्पतिवार को गिरावट रही थी। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजार से निकासी जारी रखी हुई है।

यह खबर पढ़े- वाराणसी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पीएम मोदी कल रखेंगे नींव, जानिए इसकी खासियत  

RELATED ARTICLES

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...