back to top

….जीतने का भी हुनर आजमाना चाहिए

कवि सम्मेलन के साथ शुरू हुआ केजीएमयू का सालाना जलसा

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। जीतने का भी हुनर आजमाना चाहिए, भाइयों से जंग हो तो हार जाना चाहिए। बुधवार को अटल बिहारी बाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेन्टर में जौहर कानपुरी ने जब यह पंक्ति सुनायी तो तालियों से पूरा आडिटोरियम गूंज उठा।

मौका था किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय का सालना जलसा यानि रैप्सोडी कार्यक्रम। बुधवार को उत्सव का आगाज कवि सम्मलेन के साथ हुआ। इस मौके पर कविओं ने अपनी कविताओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शबीना अदीब ने अपनी डाली से बिछड़े अलग हो गये, पेड़ के सारे पत्ते अलग हो गये। ईश्वर भी वही है, खुदा भी वही, जाने क्यूं उसके बंदे अलग हो गये, नज्म सुनाकर खूब तालियां बटोरी।

कन्वेंशन सेन्टर में शाम 5 बजे से शुरू हुई इस शाम-ए-नज्म कवि सम्मेलन में शबीना अदीब, डा. श्रेय गौतम, डा. प्रकाश खेतान, तुषा शर्मा, जौहर कानपुरी, विकास बौखल और पंकज प्रसून ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम के आयोजक सचिव डा. संदीप तिवारी ने बताया कि कवि सम्मेलन से केजीएमयू का सालाना जलसा शुरू हुआ है।

तीन दिवसीय इस जलसे में मेडिकल छात्र-छात्राएं नुक्कड़ नाटक का मंचन करेंगे। फनी गेम का आयोजन होगा। इसके साथ ही एमबीबीएस, बीडीएस, नर्सिंग 2020 बैच के छात्र-छात्राएं खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सोलो डांस, शोहरत का खेल होगा। इसके बाद द प्री क्लीनिक क्वीज, पोटरी राइटिंग समेत दूसरी प्रतियोगिताएं होंगी। रैप्सोडी में अंतिम दिन यानी 13 अक्तूबर को मिस एंड मिस्टर रैप्सोडी का चयन होगा। मालूम हो कि केजीएमयू में हर साल रंगारंग कार्यक्रम रैप्सोडी मनाया जाता है।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...